Monday, Apr 29 2024 | Time 05:30 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » खूंटी


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे खूंटी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे खूंटी
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: केंद्रीय कृषि मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी आएंगे. खूंटी आगमन के बाद अर्जुन मुंडा सदर अस्पताल खुंटी परिसर में आईओसीएल द्वारा सीएसआर फंड से सिटी स्कैन यंत्र के अधिष्ठान कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 


 

इसके बाद खूंटी परिसदन में अल्प विश्राम करने के बाद दोपहर 1.30 बजे तोरपा प्रखंड के दियाकेल गांव जाएंगे और वहां स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआइसी) सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजीविका और रोजगार उपलब्ध कराने संबंधित कार्यक्रम व केवीके खूंटी द्वारा कृषि सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

 

अधिक खबरें
दो लोगों की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार
अप्रैल 06, 2024 | 06 Apr 2024 | 1:41 PM

पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार दिया गया है.

खूंटी लोकसभा सीट इस बार बनेगी रोमांचक चुनावी रणक्षेत्र
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:09 PM

लोकसभा चुनाव के तरीकों की घोषणा हो गई है. खूंटी लोकसभा सीट में 13 मई को मतदान होना है. खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास शुरू से काफी रोमांचक रहा है, और इस बार इस सीट के रोमांस में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. खूंटी लोकसभा का यह सीट इस लोकसभा चुनाव के दौरान काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रूप में तब्दील हो सकता है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 11:13 AM

लोकतंत्र के महापर्व के तरीकों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में कूद गई है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

खूंटी लोकसभा चुनाव की तैयारी: कौन है ज्यादा मजबूत किसको मिलेगा जनता का विश्वास, किसके सर पर सजेगा ताज
मार्च 05, 2024 | 05 Mar 2024 | 11:33 AM

खूंटी लोकसभा सीट को लेकर चुनाव के बिगुल बजने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के खूंटी उम्मीदवार के रूप में अर्जुन मुंडा को प्रोजेक्ट किया गया है.

अर्जुन मुंडा ने खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का किया भूमि पूजन
फरवरी 22, 2024 | 22 Feb 2024 | 5:42 AM

खूंटी सदर अस्पताल में आज जनजातीय मामलों सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का भूमि पूजन किया। साथ में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा, आईओसीएल के पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य उपस्थित थे. खूंटी सदर अस्पताल परिसर में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के।पश्चात नारियल फोड़ कर और फीता काटकर भूमि पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया.