Monday, Apr 29 2024 | Time 01:57 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » खूंटी


अर्जुन मुंडा ने खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का किया भूमि पूजन

अर्जुन मुंडा ने खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का किया भूमि पूजन
न्यूज11 भारत

डेस्क /खूंटी :

खूंटी सदर अस्पताल में आज जनजातीय मामलों सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का भूमि पूजन किया। साथ में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा, आईओसीएल के पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य उपस्थित थे. 

खूंटी सदर अस्पताल परिसर में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के।पश्चात नारियल फोड़ कर और फीता काटकर भूमि पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया. 

 


 

जनजातीय मामलों सह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी न केवल एक जिला है बल्कि खूंटी जिला की ऐतिहासिक महत्ता है। कोविड काल मे भी राज्य का पहला ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराने वाला पहला जिला बना था। आज फिर आईओसीएल के सीएसआर फण्ड के माध्यम से 4 करोड़ की लागत से खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन का अधिष्ठापन करने की पहल की जा रही है। यह जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा। सीटी स्कैन मशीन की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों की बीमारियों की जांच में सुलभता होगी। पूर्व में केवल एक्स रे मशीन से ही शरीर के अंदरूनी हिस्सों की रिपोर्ट मिलती थी लेकिन अब कम समय मे बीमारी की विस्तृत रिपोर्ट आएगी। साथ ही शुरुवाती दौर में ही बीमारी की जांच से समुचित और बेहतर इलाज में डॉक्टरों को भी सुविधा होगी। मरीजों को भी स्थानीय सदर अस्पताल में यह सुविधा मिलने से बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। शुरुआत में ही बीमारी के लक्षणों का पता चलने से मरीज को कम समय मे ही अच्छी इलाज दी जा सकेगी। खूंटी को मॉडल जिला बनाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीटी स्कैन मशीन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन और आईओसीएल का भी धन्यवाद किया और कहा कि सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिक खबरें
दो लोगों की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार
अप्रैल 06, 2024 | 06 Apr 2024 | 1:41 PM

पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार दिया गया है.

खूंटी लोकसभा सीट इस बार बनेगी रोमांचक चुनावी रणक्षेत्र
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:09 PM

लोकसभा चुनाव के तरीकों की घोषणा हो गई है. खूंटी लोकसभा सीट में 13 मई को मतदान होना है. खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास शुरू से काफी रोमांचक रहा है, और इस बार इस सीट के रोमांस में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. खूंटी लोकसभा का यह सीट इस लोकसभा चुनाव के दौरान काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रूप में तब्दील हो सकता है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 11:13 AM

लोकतंत्र के महापर्व के तरीकों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में कूद गई है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

खूंटी लोकसभा चुनाव की तैयारी: कौन है ज्यादा मजबूत किसको मिलेगा जनता का विश्वास, किसके सर पर सजेगा ताज
मार्च 05, 2024 | 05 Mar 2024 | 11:33 AM

खूंटी लोकसभा सीट को लेकर चुनाव के बिगुल बजने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के खूंटी उम्मीदवार के रूप में अर्जुन मुंडा को प्रोजेक्ट किया गया है.

अर्जुन मुंडा ने खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का किया भूमि पूजन
फरवरी 22, 2024 | 22 Feb 2024 | 5:42 AM

खूंटी सदर अस्पताल में आज जनजातीय मामलों सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का भूमि पूजन किया। साथ में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा, आईओसीएल के पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य उपस्थित थे. खूंटी सदर अस्पताल परिसर में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के।पश्चात नारियल फोड़ कर और फीता काटकर भूमि पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया.