Saturday, May 4 2024 | Time 02:33 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » देवघर


आज देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे PM Modi, यहां से हेलिकॉप्टर से जाएंगे जमुई

बिहार में पीएम मोदी करेंगे चुनाव अभियान का आगाज
आज देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे PM Modi, यहां से हेलिकॉप्टर से जाएंगे जमुई

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवघर होते हुए बिहार के जमुई जाने वाले है. पीएम ट्रांजिट फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. पीएम ट्रांजिट फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. पीएम आज सुबह 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे हेलिकॉप्टर से लगभग 12 बजे जमुई के खैरा प्रखंड में बल्लोपुर सभास्थल पहुंचेंगे. जमुई में वे लगभग एक घंटे तक रहेंगे. वहां पीएम लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही एनडीए के सभी घटक दलों ने पीएम की रैली को लेकर जमुई और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. नवादा, मुंगेर, लखीसराय, बांका के वरीय पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है.


पीएम नरेंद्र मोदी का देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, हालिया दिनों में झामुमो का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री के देवघर आगमन पर सरदार पंडा गुलाब नन्द ओझा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज और महामंत्री निर्मल झा मेंटू भी एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचेंगे. 


ये भी पढ़ें- Weather Update: राज्यों में Heat Wave के साथ बारिश का ALERT, पढ़े अपने प्रदेश का ताजा अपडेट


बता दें कि पीएम मोदी जमुई की जनसभा को संबोधित करने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट लौटेंगे. वहीं, दोपहर 1:30 बजे देवघर एयरपोर्ट से विशेष विमान से उड़ान भरेंगे.


अधिक खबरें
आज देवघर एयरपोर्ट आएंगे राहुल गांधी, सीधे जाएंगे भागलपुर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 12:15 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार यानी आज देवघर एयरपोर्ट आएंगे, जिसके बाद यहां से सीधे भागलपुर जाएंगे. राहुल गांधी सैंडिस कंपाउंड मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

सड़क दुर्धटना में मृत व्यक्ति के परिजनो ने वाहन मालिक को बुरी तरह पीटा, गंभीर
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 2:20 PM

बीते सोमवार को मधुपुर थाना क्षेत्र के पनाह कोला में स्कारपियो व बाइक की टक्कर में दोरही ग्राम निवासी रहिम शेख उम्र 55 की मौत मौके पर ही मौत हो गयी थी.

आज देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे PM Modi, यहां से हेलिकॉप्टर से जाएंगे जमुई
अप्रैल 04, 2024 | 04 Apr 2024 | 10:02 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवघर होते हुए बिहार के जमुई जाने वाले है. पीएम ट्रांजिट फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. पीएम ट्रांजिट फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

सास-बहू के झगड़े में कूद पड़ा समधी, समधन की बुरी तरह से कर दी पिटाई
मार्च 23, 2024 | 23 Mar 2024 | 8:01 AM

देवघर में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे. दरअसल यह खबर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित लालगढ़ मुहल्ले का है जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की सास यानी अपने समधन की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी

आसनसोल मंडल में ठहराव के साथ चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 6:53 PM

होली रंगों-बिरंगों का जीवंत त्योहार है जो पूरे भारत में व्यापक रूप से धूमधाम के साथ मनाया जाता है जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ खुशी से शामिल होते हैं. हालांकि, इस अवधि के दौरान यात्रा की बढ़ती माँग के कारण