Sunday, Apr 28 2024 | Time 02:11 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों ने किया हंगामा

मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों  ने किया हंगामा

 मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: मानगो के डिमना बस्ती में हाहाकार मचा हुआ है. यहां एक महीने से जलापूर्ति ठप है. लोगों कहना है कि कई बार मानगो नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. लोग बताते हैं कि अभी तक वह लोग चार-पांच किलोमीटर जाकर पानी लाते थे. अब जहां से पानी लाते थे वहां भी गर्मी  के चलते दिक्कत खड़ी हो गई है. डिमना बस्ती की रेखा देवी बताती हैं कि क्षेत्र के एक नेता ने मानगो नगर निगम से बात की थी. उन्होंने कहा था गुरुवार की सुबह 6:00 बजे टैंकर पहुंचेगा. लेकिन टैंकर नहीं पहुंचा. लोग टैंकर के इंतजार में बाल्टियों की लंबी कतार सड़क पर ही लगाए रहे.

 


 

लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम उनके लिए पानी का इंतजाम करे.  बिना पानी के कुछ नहीं हो रहा है. खाना पीना नहीं बन पा रहा है. इसके चलते महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं. बस्ती में गरीब लोग रहते हैं जो  रोज़ कमाने खाने वाले हैं. इलाके के लोगों का कहना है कि सांसद और विधायक भी उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं.

 

अधिक खबरें
भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली ने संभालेगी प्रचार का मोर्चा,  बैठक में बनी रणनीति
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 10:15 PM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा के महिला मोर्चा ने भी प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है. महिला मोर्चा की टीम घर-घर जाएगी और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी. साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय महिला मोर्चा की लोकसभा स्तरीय महिला टोली की बैठक हुई.

भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन, साकची में बोधि मंदिर मैदान में जनसभा
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 10:05 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. विद्युत वरण महतो के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी व आमजनों में खासा उत्साह है. भारतीय जनता पार्टी विद्युत वरण महतो के नामांकन समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य बनाने को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बिष्टुपुर में की 25 मई को मतदान करने की अपील, 'नन्हा सा दिल योजना' की शुरुआत
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:46 PM

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर सुनील गावस्कर शनिवार को जमशेदपुर में हैं. श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बिष्टुपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहीं डीसी अनन्य मित्तल और डीडीसी मनीष कुमार सुनील गावस्कर से मिले.

नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 25 हजार रुपए देनी होगी जमानत राशि, एससी व एसटी के प्रत्याशी को लगेंगे साढ़े 12 हजार रुपए
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:35 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को नामांकन पत्र खरीदते समय 25 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी.

लोकसभा चुनाव में 95 लाख है अधिकतम खर्च की सीमा, अधिक खर्च करने पर मुश्किल में पड़ेंगे उम्मीदवार
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:14 PM

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के अधिकतम खर्च की सीमा 95 लाख रुपए है. इससे अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवार मुश्किल में पड़ेंगे.