Friday, May 10 2024 | Time 20:36 Hrs(IST)
 logo img
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • दो प्रेमियों संग होटल में पत्नी को पति ने आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा, जमकर की पिटाई, Video वायरल
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • 11 मई को तमाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा, अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे प्रचार
  • उषा मार्टिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई पूरी, MD राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका का आदेश हाईकोर्ट ने रखा सुरक्षित
  • उषा मार्टिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई पूरी, MD राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका का आदेश हाईकोर्ट ने रखा सुरक्षित
  • रिंग सेरेमनी में दुल्हा-दुल्हन का चल रहा था फोटो शूट, बदमाशों ने दोनों की कर दी पिटाई
  • सिमडेगा में छत्तीसगढ़ के सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए विकसित भारत के लिए भाजपा के पक्ष में मांगा वोट
  • साहिबगंज में टूटा I N D I गठबंधन का मंच, बाल-बाल बचे कई बड़े नेता
  • साहिबगंज में टूटा I N D I गठबंधन का मंच, बाल-बाल बचे कई बड़े नेता
  • महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बढ़ेगी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें !
  • महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बढ़ेगी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें !
  • झारखंड बना BJP का 'पावर प्लेटफार्म' !
  • झारखंड बना BJP का 'पावर प्लेटफार्म' !
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय निर्वाचन आयोगन ने लगाई फटकार
झारखंड » जमशेदपुर


भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली ने संभालेगी प्रचार का मोर्चा, बैठक में बनी रणनीति

भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली ने संभालेगी प्रचार का मोर्चा,  बैठक में बनी रणनीति

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा के महिला मोर्चा ने भी प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है. महिला मोर्चा की टीम घर-घर जाएगी और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी. साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय महिला मोर्चा की लोकसभा स्तरीय महिला टोली की बैठक हुई. यह महिला टोली सभी विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई है. इस बैठक में प्रचार के अभियान की रणनीति बनाई गई. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव समेत राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजना पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की संपर्क अभियान टोली महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी. यह टोली महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के काम से अवगत कराएगी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है.

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे काम की चर्चा विदेशों में भी हो रही है. ऐसी बहुत सी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी है. राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि देश भर में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर सम्मान मिल रहा है. देशभर की नारी शक्ति फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है. इस दौरान राजपति देवी, रीता मिश्रा, मीरा शर्मा, रानी ठाकुर, ममता कपूर, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, रेणु सिन्हा, देवी कुमारी, झरना मिश्रा, काजल महाकुड़ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

 

अधिक खबरें
धतकीडीह में एक जमीन पर कब्जा कर रहा बिल्डर, शर्मा होटल के मालिक ने धरना देकर प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 5:10 PM

बिष्टुपुर के धतकीडीह में शर्मा होटल के ओनर की जमीन पर एक बिल्डर अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहा है. इसके विरोध में शर्मा होटल के मालिक दुर्गा प्रसाद शर्मा ने धरना दिया है. उनके साथ कई लोग शुक्रवार को उनके होटल के सामने धरने पर बैठे हुए हैं.

नक्शा में पचौरा को बता रहा ग्रीन लैंड (जंगल-झाड़), फिर झाड़ी-जंगल में किसके लिए तैयार हो रहा मतदान केंद्र- पचौरा वासी
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 2:52 PM

बोकारो विधानसभा क्षेत्र स्थित पचौरा विस्थापित गांव है. इसमें बंगाली टोला, गोस्वामी टोला, सेरसाडीह, चीराडीह, चीरूबेड़ा तथा मोहलीडीह मोहल्ला शामिल है.

मानगो के टीचर्स कॉलोनी में बदबूदार पानी की सप्लाई के बाद हुआ हंगामा, उप नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 2:35 PM

मानगो के टीचर्स कॉलोनी में बदबूदार पानी की सप्लाई के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. इलाके के लोगों ने फौरन भाजपा नेता विकास सिंह को फोन किया.

गुड़ाबांदा थाना प्रभारी ने ज्वालकाटा में किया क्लस्टर का निरीक्षण, निर्माणाधीन शौचालय का तेज गति से निर्माण का निर्देश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 1:40 PM

गुड़ाबांदा प्रखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू है. प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल और शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

जमशेदपुर लोक सभा सीट पर सभी 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, अब शुरू होगा प्रचार का शोर
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 12:17 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है.