Friday, Apr 26 2024 | Time 08:33 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
  • झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
झारखंड


कांके व गेतलसूद डैम के कैचमेंट एरिया में हो रहे अतिक्रमण को रोकें : सीएम हेमंत सोरेन

कांके व गेतलसूद डैम के कैचमेंट एरिया में हो रहे अतिक्रमण को रोकें : सीएम हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के सभी उपायुक्तों एवं उप विकास आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. मुख्यमंत्री ने आज राज्य के 14 जिलों के उपायुक्तों से बात की. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कई निर्देश भी दिये. सीएम हेमंत सोरेन ने कांके डैम और गेतलसूद डैम में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता चताई. उन्‍होंने रांची डीसी को कांके डैम और गेतलसूद डैम में हो रहे अतिक्रमण को रोकने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि राजधानी के कांके डैम के कैचमेंट एरिया और ओरमांझी के गेतलसूद डैम में अतिक्रमण हो रहा है, उसपर ध्यान दें. गेतलसुद डैम की स्थिति कांके डैम जैसी न हो. सीएम के इस आदेश के बाद वहां बन रहे कई बिल्डिंग का काम रूक जायेगा.



मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को विभिन्न राज्यों से लौटे श्रमिकों को निर्माण क्षेत्र के कार्य से जोड़ने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत तालाब, छोटे जलाशयों एवं चेक डैम के निर्माण की योजना भी सरकार बना रही है, ताकि भूमिगत जल की क्षमता में वृद्धि हो सके. मेढ़ बनाकर वर्षा जल रोकने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिया. सीएम ने कहा कि ऐसे कार्यों के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है.


अधिक खबरें
सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:11 AM

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण प्रधान नामक व्यक्ति देर रात पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था.

लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:00 AM

शहर में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है. वही शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय में वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल अपने सभी शहरी थाना प्रभारी के साथ बैठक कर अपराधियों की गतिविधि एवं उन पर अंकुश लगाने पर विचार विमर्श किया.

चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:53 AM

चतरा में एनडीए के प्रत्याशी कालीचरण सिंह 26 अप्रैल यानी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी शामिल होंगे.

चुनावी रणनीति बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के आवास पर चली झामुमो की मैराथन बैठक, चार विधायक हुए शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:46 AM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो के उम्मीदवार के तौर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती के नाम की आधिकारिक घोषणा होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. झामुमो के जिला अध्यक्ष घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर झामुमो के उच्च स्तरीय नेताओं की बैठक में जिले के झामुमो के चारों विधायक भी शामिल हुए.

राजधानी की तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी, रांची नगर निगम चला रही जन जागरूकता अभियान
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:43 PM

राजधानी रांची की और प्यासी धरती की प्यास बुझाने और भविष्य में भीषण जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन और संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) आवश्यक है. सतही जल उपलब्ध नहीं होने के कारण भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है.