झारखंडPosted at: अप्रैल 26, 2024 सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण प्रधान नामक व्यक्ति देर रात पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में टोंगरी टोली के पास अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद जब लोगों ने उसे घायल पड़ा देखा तब उन्होंने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी. इसके बाद एंबुलेंस घटनास्थल जाकर घायल लक्ष्मण को सदर अस्पताल लेकर आई. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.