प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:-बड़कागांव प्रखंड के ग्राम सांढ-छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत सह बाबा विश्वकर्मा देव की महायज्ञ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. यज्ञ के नौवें दिन में भक्ति जागरण में कई मनमोहक झांकी के साथ दर्शकों को मनमोहा एंव भक्ति,भोजपुरी,नागपुरी गीतों से लोगों को बबन छेला ने मंत्रमुग्ध किया.
भक्ति गीतों सुनते ही सारे भक्त झूम उठे ,जिसे देखने और सुनने के लिए बड़कागांव, केरेडारी, रामगढ़ सहित हजारीबाग समेत अन्य गांवों और शहरों से लगभग 25 हजार लोगों की संख्या जमे हुए थे. शांति और सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मौके पर जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया सुलेखा देवी, पंसस उपेन्द्र कुमार, यज्ञ पूजा अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद दांगी, सचिव पूरन महतो, कृतियानन्द महतो, मुटुकधारी महतो, भीखन महतो, कार्तिक महतो, उपमुखिया हेवन्ती देवी, सजंय मेहता, श्याम नंदन किशोर, शंकर प्रसाद मेहता, महेंद्र विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, सजंय कुमार, संतोष महतो, ओमप्रकाश कुमार, राजीव कुमार रंजन, ओमकार कुमार, रंजीत कुमार, पीयूष रंजन, मनोज कुमार मानव, वार्ड सदस्य टेकलाल कुमार, वार्ड सदस्य अंजू कुमारी, विजय कुमार, साउंड प्रो.पप्पू कुमार, हिरामन कुमार, अमित कुमार, पूनम कुमारी, गिन्नी वर्मा, पूनम देवी, गिरेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार, प्यारे राम पासवान, विनय कुमार, मनोज पासवान, तापेश्वर कुमार, विष्णु दयाल कुशवाहा, गुरुदयाल कुमार जिज्ञासु, अक्षय कुमार रामचरित्र प्रसाद, विकाश कुमार, मीडिया प्रभारी आनंद राज सहित अन्य लोगों उपस्थित थे.