Sunday, May 19 2024 | Time 04:40 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » लोहरदगा


रांची रेलवे स्टेशन से नक्सली आकाश नगेसिया गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन से नक्सली आकाश नगेसिया गिरफ्तार
न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्क:  लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लोहरदगा जिला के पेशरार और सेरेंगदाग इलाके में सक्रिय रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू दस्ता का सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया उर्फ समेश्वर नगेसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के पास से आकाश नगेसिया को दबोच लिया गया है. बता दें, लेवी नहीं मिलने पर आगजनी, गोलीबारी समेत कई मामलों को अंजाम दिया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद से रविंद्र गंझू को बड़ा झटका लगा हैं. इसके अलावा कई मामलों में संलिप्ता को भी स्वीकार किया है. 

 


 

लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आकाश नगेसिया ने पूछताछ में कई जानकारियां दी है पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 26 मार्च को सेरेंगदाग स्थित बड़का नदी में पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लेवी न देने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके अलावा 22 मई को लेवी न देने पर मुंशी की हत्या करने की नियत से गोलीबारी किया था. लेकिन, वह बच निकला था. साथ ही 11 दिसंबर 2022 को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वराज ट्रैक्टर को रोटावेटर समेत घर के बाहर से रात्रि में चोरी कर लिया था.
अधिक खबरें
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान लोहरदगा में बड़ा हादसा, DJ गाड़ी ने 25-30 लोगों को रौंदा ! देखें Video
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 8:40 PM

झारखंड के एक जिले लोहरदगा में एक भीषण हादसा हुआ जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, यह नजारा रामनवमी जुलूस का था जहां रामभक्त रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का जश्न मना रहे थे तभी अचानक एक बड़ा हादसा हो गया.

सैलून में शेविंग करा रहे युवक की अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 12:51 PM

राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे बेखौफ होकर दिनदहाड़ें कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. खबर लोहरदगा जिले का है जहां सोमवार (8 अप्रैल) सुबह अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

सांसद सुदर्शन भगत ने रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लोहरदगा रूट से चलाने की मांग की
मार्च 07, 2024 | 07 Mar 2024 | 12:25 PM

झारखंडवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब रांची से बनारस की दूरी होगी कम,ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी. इसके साथ-साथ रांची से ओडिशा के बीच के लिए नई ट्रेन भी जल्द शुरू हो सकती है. इन नई ट्रेनों के परिचालन से न केवल झारखंड के लोगों को बल्कि, ओडिशा, बिहार व यूपी के यात्रियों को फायदा होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को झारखंड के लोगों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा देने

लोहरदगा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, कैश समेत जेवरात लेकर हुए फरार
फरवरी 19, 2024 | 19 Feb 2024 | 12:03 PM

लोहरदगा के कुडू में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 10 लाख रूपए नगद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है. पीड़िता अनिल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ कराने को लेकर हैदराबादगए थे.

लोहरदगा में संतोष मांझी हत्याकांड का हुआ खुलासा, 4 गिरफ्तार
फरवरी 10, 2024 | 10 Feb 2024 | 5:20 PM

जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित बाजार टांड़ में 4 फरवरी को पूर्व पंचायत सचिव और ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात पर SP हरीश बिन जमा ने 9 फरवरी (शनिवार) को प्रेस वार्ता कर हत्या के पीछे की वजह का उद्भेदन किया. इस खुलासे में उन्होंने बताया कि संतोष मांझी की हत्या आपसी दुश्मनी की वजह से की गयी थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने में सत्यजीत कुंदन, रितेश कुमार भारती, विजय राम पवार, अमन सिंह व दो अन्य की भागीदारी भी पायी गयी है.