न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंडवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब रांची से बनारस की दूरी होगी कम,ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी. इसके साथ-साथ रांची से ओडिशा के बीच के लिए नई ट्रेन भी जल्द शुरू हो सकती है. इन नई ट्रेनों के परिचालन से न केवल झारखंड के लोगों को बल्कि, ओडिशा, बिहार व यूपी के यात्रियों को फायदा होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को झारखंड के लोगों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा देने जा रहे है. PM 12 मार्च को 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को ग्रीन सिंग्नल दिखाएंगे. हालांकि, रांची से वाराणसी के बीच गुजरने वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अभी निर्धारित नहीं किया गया है. इस रेल रूट को लेकर लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने इसे लोहरदगा के मार्ग से यानी की रूट से चलाने की मांग की है.
इस मसले पर सांसद का कहना है कि वंदे भारत को लोहरदगा से टोरी से होकर वाराणसी तक ले जाना चाहिए, क्योंकि यह रूट सबसे सुविधाजनक है और इससे यात्रियों का समय भी काफी बचेगा. आगे उन्होंने कहा कि लोहरदगा से वाराणसी जाने वालों की मात्रा अधिक है. लोहरदगावासियों की मांग है कि इस जिले को भी वंदे भारत का तोहफा मिलना चाहिए. इस सिलसिले में सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर वार्ता भी की है. और उन्होंने कहा है कि लोहरदगा के लोगों की डिमांड है की इस मार्ग से पर वंदे भारत का परिचालन हो.
रेल अधिकारियों ने दी ये जानकारी
बता दें, रेलवे के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, कहा कि वंदे भारत रांची से वाराणसी का रूट अब तक तय नहीं हुआ ये ट्रेन किस मार्ग से परिचालित होगी. यह बोकारो से गया होते हुए या लोहरदगा से टोरी होते हुए जा सकता है. रेलवे बोर्ड ने इस विषय में जानकारी मांगी थी, और उन्हें दोनों मार्ग की सूचना पहुंचा दी गई है. शीघ्र ही इस मसले पर निर्णय लिया जाएगा.
यह समय हो सकता है
रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन सुबह 5.50 बजे रांची से रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे बनारस आएगी. जिसके बाद दोपहर 1.30 बजे बनारस से रवाना होगी और शाम 7.50 बजे रांची आएगी. आपको बता दें कि रांची से बनारस के बीच विभिन्न मार्ग पर चार ट्रेनें चलती हैं, जिसमें 11 से 13 घंटे का वक्त लगता है. लेकिन, रांची बनारस वंदे भारत का सफर लोग महज 6.30 घंटे में तय करेंगे. बरहाल, टाइमटेबल पर कोई चर्चा नहीं हुई है. इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा.