Sunday, Apr 28 2024 | Time 01:47 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेवारी दे सकती है JMM !

कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेवारी दे सकती है JMM !
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पिछले कुछ दिनों से राजनीति में सक्रिय हो गई है. खबर आ रही है कि उनकी राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है. कल्पना सोरेन को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र से मांगें उठ रही हैं.  

 

4 मार्च से सक्रिय राजनीति में आई कल्पना सोरेन

बता दें, 4 मार्च को गिरिडीह जिला से सक्रिय राजनीति में एंट्री के साथ ही कल्पना सोरेन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने 4 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. वहीं, अब 10 मार्च को कल्पना सोरेन साहिबगंज जिला के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी. बता दें, इस विधानसभा क्षेत्र से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पति हेमंत सोरेन विधायक हैं. यहां पर कल्पना सोरेन 10 मार्च को जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी. 

 


 

फिलहाल कई चीजे भविष्य के गर्भ में है- केंद्रीय महासचिव 

इधर, पार्टी में कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी देने के सवाल पर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की जो भावना होगी उस भावना का सम्मान किया जाएगा. फिलहाल कई चीजे भविष्य के गर्भ में है थोड़ा इंतजार करें.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.