Sunday, Apr 28 2024 | Time 02:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा को टिकट से सिमडेगा कांग्रेस में हर्ष

खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा को टिकट से सिमडेगा कांग्रेस में हर्ष
न्यूज़11भारत

सिमडेगा/डेस्क 

खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में कालीचरण मुंडा को टिकट मिलने से सिमडेगा कांग्रेस में काफी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.



कालीचरण मुंडा को खूंटी लोकसभा प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस पार्टी के घोषणा के बाद से सिमडेगा कांग्रेस में हर्ष का माहौल है सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मीडिया के साथ बात करते हुए कालीचरण मुंडा को बधाई देते हुए बताया कि सिमडेगा कांग्रेस अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करेगी. उन्होंने वर्तमान सांसद नाम लिए बिना उनको आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास की गति काफी धीमी रही है, कालीचरण मुंडा के दिल्ली में बैठने से निश्चित रूप से सिमडेगा का सतत रूप से विकास होगा। उन्होंने कहा कि सिमडेगा वासी की एक पुरानी मांग सिमडेगा में रेलवे की है. कालीचरण मुंडा के आने के बाद इस दिशा में भी निश्चित रूप से सिमडेगा में सुलभ सड़क और रेलवे की दिशा में विकास हो सकेंगे.



वही कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कालीचरण मुंडा को टिकट मिलने पर सिमडेगा कांग्रेस की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की जो रणनीति होगी उसी के तहत अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी कार्य किया जाएंगे. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अंतिम छोर तक प्रयास करेगा.
अधिक खबरें
विशेष लोक अदालत में किए गए 64 वादों का निष्पादन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:11 PM

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के अलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस एवं विद्युत् विभाग के मामलों से सम्बंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंचो का गठन किया गया था।

शहर के दो प्रतिष्ठित मिठाई दुकान में पड़ी खाद्य सुरक्षा की रेड
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:06 PM

शहर के कुछ मिठाई दुकानों पर खराब और बासी मिठाई और नमकीन बिकने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के दो मिठाई दुकान में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड डाली गई। जिसमे शहर के बस स्टैंड के पास हिंदुस्तान डेयरी मिठाई दुकान में रेड के दौरान कई मिठाई पुरानी फंगस युक्त पाई गई।

लोस चुनाव के मद्देनजर जलडेगा प्रखंड का सिमडेगा डीसी एसपी ने किया दौरा
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:26 PM

लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बानो एवं जलडेगा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलडेगा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं सेक्टर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की.

सिमडेगा के ठेठईटांगर बीडीओ ने रात्रि चौपाल के माध्यम से मतदाता को किया जागरूक
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:50 PM

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के ग्राम घोड़ीटोली बूथ नं 197 में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन मिंज की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस ठेठईटांगर टीम के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से इस गाँव में रात्री चौपाल किया गया.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिमडेगा डीसी और एसपी पहुंचे सुदूर प्रखंड बानो
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:45 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर बानो प्रखण्ड का भ्रमण किया.