Thursday, May 2 2024 | Time 02:55 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » धनबाद


फहीम खान के गुर्गों पर आरोप, जानिए क्या

फहीम खान  के गुर्गों पर आरोप, जानिए क्या
धनबाद : जेल में बंद फहीम खान का ख़ौफ़ अभी भी बरकरार है. फहीम खान पर अपने पिता के हत्या का आरोप लगानेवाली डब्बू सिंह की बेटी ने धनबाद  उपायुक्त और  एसएसपी   के समक्ष अपनी दास्तान  सुनाई. उसका कहना है कि 2008 में फहीम खान के द्वारा उसके पिता  डब्बू सिंह की हत्या  करवा  दी गयी थी. उसके बाद अभी भी फहीम के गुर्गों द्वारा उसके मुहल्लेवालों को परेशान किया जा रहा है. दरअसल गुरूवार को  धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ से सटे मटकुरिया बस्ती में  उपायुक्त अमित कुमार मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में बूथों का सघन दौरा करने वासेपुर इलाके में पहुंचे थे. 

उपायुक्त  के साथ दौरे में एसएसपी किशोर कौशल,  डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार, एसडीओ राज महेश्वरम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. वहीं डब्बू सिंह की बेटी ने उपायुक्त  और एसएसपी के समक्ष फहीम खान के गुर्गों पर मुहल्ले में बदमाशी करने की शिकायत की. साथ ही इलाके में अवस्थित टीओपी पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. वहीं धनबाद   एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा  दिलाया.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 5:05 PM

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आज 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे.

बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो से मिले महाराज देवकीनंदन ठाकुर
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 4:23 AM

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के आवास पर महाराज देवकीनंदन ठाकुर पहुंचे है

हजारीबाग शहर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 2:26 PM

कोर्रा पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ एक युवक को धर दबोचा है. पकड़े गए युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है की वह शहर के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच ब्राउन शुगर की आपूर्ति करता है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की लोकसभा आम निर्वाचन की अधिसूचना जारी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 2:22 PM

-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी करते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन कर पत्रकारों से कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

गोल्फ ग्राउंड में नगर आयुक्त ने हजारों मतदाताओं को दिलाई मतदाता शपथ
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 10:41 AM

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आईपीएल के लाइव प्रसारण के दौरान स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने हजारों युवा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाया। इस दौरान शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।