Saturday, Apr 27 2024 | Time 23:20 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची में अब नशा के सौदागरों की खैर नहीं, पुलिस जारी की Whatsapp नंबर
  • लोस चुनाव के मद्देनजर जलडेगा प्रखंड का सिमडेगा डीसी एसपी ने किया दौरा
  • लोकसभा चुनाव में 95 लाख है अधिकतम खर्च की सीमा, अधिक खर्च करने पर मुश्किल में पड़ेंगे उम्मीदवार
  • शनिवार दोपहर को ऑफिसर्स क्लब कैंपस में लगी आग
  • कल्पना सोरेन को गांडेय से विधायक फिर सीएम बनाने का प्रयास करेंगी JMM: विकास प्रीतम
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
  • लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
  • लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
  • जीटी रोड पर पार्सल वाहन में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • हजारीबाग में इंडिया गठबंधन समर्थित दलों के पदाधिकारियों की हुई बैठक
  • घरेलू हिंसा की शिकार महिला को कोर्ट ने दिया प्रोटेक्शन का आदेश
  • पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, साथ ही नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।
  • बसिया प्रखंड में राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया बसिया का दौरा
  • स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर
झारखंड


प्रशासन की लापरवाही से Corona को Attack करने में मिल रही है मदद

मुंबई से 184 यात्री रांची के लिए हुए थे रवाना, महज 30 ही पहुंचे
प्रशासन की लापरवाही से Corona को Attack करने में मिल रही है मदद
रांची: मुंबई से रांची के लिए 184 यात्री रवाना हुए थे, लेकिन रेल और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते महज 30 यात्री ही रांची स्टेशन पर पहुंच पाए. बाकी के 152 यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ही गायब हो गए. दरअसल स्टेशन पर कोरोना वायरस की जांच की जा रही है. रेलवे ने जिला प्रशासन को 184 यात्रियों के आने की खबर दी थी. इसी के मुताबिक कोरोना की जांच के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन जब ट्रेन पहुंची तो पूरी बोगी खाली मिली. गौरतलब है कि धनबाद डिविजन के निमियाघाट स्टेशन पर बिना किसी जानकारी के ट्रेन को डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया था. 

 

कोरोना जांच में लोग नहीं कर रहे हैं सहयोग 

 

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी स्टेशनों पर कोरोना की जांच की जा रही है. इसी के तहत गोमो बोकारो और रांची स्टेशन पर कोरोना की जांच होनी थी. इसकी  जानकारी जब सभी यात्रियों को मिली तो यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ही भाग गए. प्रशासन जब यात्रियों की कोरोना जांच के लिए चेकिंग करने आई तो पूरी ट्रेन खाली मिली. लापरवाह प्रशासन की वजह से ना जाने कितने पॉजिटिव मरीज जिलों में संक्रमण फैलाएंगे. 

 

21 कोरोना संक्रमितों की मौत से मचा हड़कंप 

 

झारखंड में कोरोना के त्राहिमाम से सभी लोग दहशत में हैं. रविवार को फिर 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई और 2296 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. 




राज्य में 2,296 मिले नए संक्रमित

 

रविवार को राज्य में 2,296 नए संक्रमित मिले हैं, रांची में रिकार्ड 1,076 नए मरीज मिले. इसी के साथ पूर्वी सिंहभूम में सिर्फ 362 मरीजों की पहचान की गई है. बोकारो में 57, चतरा में 10, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 128, गढ़वा में 20, गिरिडीह में 05, गोड्डा में 45, गुमला में 30, हजारीबाग में 66, जामताड़ा में 44, खूंटी में 26, कोडरमा में 70, लातेहार में 42, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में 26, पलामू में 03, साहेबगंज में 55, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 

 


 

 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.