Sunday, Apr 28 2024 | Time 02:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया निरीक्षण

मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया निरीक्षण

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क 

मानगो को फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है गुरुवार से यह निर्माण कार्य शुरू हुआ मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रुपए की लागत से काम फ्लाईओवर का निर्माण होगा यह फ्लाईओवर ईपीसी मोड पर बनाया जा रहा है. कार्यकारी एजेंसी गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 3.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी इसके लिए कंपनी खुद अपना डिजाइन बनाएगी मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों  ने बताया कि 18 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था शिलान्यास

इस फ्लाईओवर का पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीला न्यास किया था मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में थे। उन्होंने मानगो में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण स्थल का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे‌ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वर्ण रेखा के ऊपर से फ्लाईओवर जाएगा फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो की जनता को आसानी हो जाएगी। मानगो के लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 

मानगो को जाम से मिलेगी निजात

गौरतलब है कि अभी मानगो में खूब जाम लगता है। जाम के चलते लोग परेशान हैं मानगो को साकची से जोड़ने के लिए अभी स्वर्ण रेखा पर दो पुल हैं एक बड़ा पुल है और दूसरा छोटा पुल है। लेकिन, दोनों पुल पर जाम लग जाता है इससे लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में दिक्कत होती है.

 

 
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.