Sunday, May 12 2024 | Time 00:46 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


सिविल कोर्ट हजारीबाग का मना 75वां स्थापना दिवस

कानून में नए बदलाव के बीच सबों के सहयोग से करना होगा न्यायिक कार्य: प्रधान जज
सिविल कोर्ट हजारीबाग का मना 75वां स्थापना दिवस
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया.  आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिविल कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ मनाना था.  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा, कुटुंब न्यायाधीश संजीव दास और बार संघ अध्यक्ष राजकुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.  इस मौके पर सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी, हजारीबाग बार संघ के कार्यकारिणी सदस्य और सभी सिविल कोर्ट कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम में प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सभी के सहयोग से ही न्याय प्रशासन की कार्रवाई आगे बढ़ती है और इसमें सभी का अहम योगदान है. उन्होंने इस सहयोगात्मक रवैया को आगे बढ़ाते हुए सभी से लंबित वादों के त्वरित निष्पादन की अपील भी की.  उन्होंने साथ में यह भी कहा कि जो नए कानून में बदलाव आए हैं, उस पर तैयारी करते हुए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट को इस मुकाम तक पहुंचने वाले सभी लोगों के प्रति वे अपना आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समयाभाव और संसाधनों की कमी के कारण वैसे अधिवक्ता या वैसे कर्मचारी जिन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका नहीं मिला उनके प्रति भी वह अपना आभार प्रकट करते हैं. 

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायाधीश संजीव दास ने कहा कि पहले और वर्तमान में हजारीबाग जिले के साथ-साथ हजारीबाग सिविल कोर्ट भी विकास की नई ऊंचाई पर खड़ा है. और उन्होंने इसे निरंतर आगे बढ़ने पर बल दिया वहीं बार संघ अध्यक्ष राजकुमार ने हजारीबाग बार संघ के इतिहास और हजारीबाग सिविल कोर्ट और बार संघ के समन्वय की इतिहास बताई. उन्होंने हजारीबाग बार संघ परिवार की ओर से सभी को आश्वस्त  किया कि बार संघ से सिविल कोर्ट प्रशासन को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा. 



इस मौके पर को कोर्ट प्रशासन ने बार संघ के वरीय अधिवक्ताओं में धन कुमार जैन, स्वरूप चंद जैन, यूनुस वारसी, सुरेंद्र प्रसाद कर्ण, दिगंबर मेहता, विजय कुमार सिंह और दिलीप कुमार मुखर्जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जबकि अधिवक्ता मनोहर प्रसाद, भैया अशोक कुमार और शशि भूषण लाल किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके.  इसी क्रम में सिविल कोर्ट कर्मचारी में सुनील कुमार सिन्हा, मोहम्मद मुख्तार हुसैन, प्रसन्नजीत घोष और  मनोहर उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं अपरिहार्य कारणों से अमल कुमार देव उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में मंच का संचालन न्यायिक पदाधिकारी शिवानी शर्मा कर रही थी.  जबकि धन्यवाद ज्ञापन सिविल कोर्ट निबंधक मोहित ने किया और उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार जताते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष कर प्रधान जिला जज, सभी न्यायिक पदाधिकारियों, सभी कर्मचारियों और बार संघ के पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार जताया और सभी को धन्यवाद दिया. 

 

 

अधिक खबरें
स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जनों का खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 6:06 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांजनों का खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन एम्फी थियेटर, झील परिसर हजारीबाग में किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे.

हजारीबाग में शुरू होने से पहले ही दम तोड़ने लगी हर घर नल, हर घर जल योजना
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 11:48 AM

ठेकेदारों के हवाले सरकार की योजना हर घर नल, हर घर जल योजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती दिख रही है. जिस-जिस प्रखंड में इस योजना को संचालित किया गया कही भी यह योजना कारगर साबित नहीं हुई. योजना की असफलता के पीछे की वजह सिर्फ एक अधिकारी ठेकेदार, पेटी ठेकेदार के भरोसे छोड़ खुद गर्मी में एसी कमरे में बैठ संचिकाओं को आगे बढ़ा रहे. ठेकेदार जो रिपोर्ट दे रहा उसकी स्थल जांच तक नहीं की जा रही.

स्वीप मतदाता जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 7:20 AM

लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय के स्वीप कोषांग द्वारा प्रचार प्रसार के विभिन्न आयामों के माध्यम से अनेकों मतदाता जागरुकता अभियान चलाएं जा रहे है.

माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की छात्राओं को आयुक्त ने किया सम्मानित
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 6:06 PM

युवा भारत के लिए एक बहुमूल्य संसाधन हैं, जो न केवल देश की उन्नति में बल्कि वैश्विक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं. उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में आयोजित झारखंड अधिविध परिषद दसवीं परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम 10 स्थान पाने वाले इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय के मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही.

2024 तक हजारीबाग से हवाई जहाज़ के उड़ान भरने का था लक्ष्य,ख्वाब अब भी अधूरा
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 5:07 PM

हवाई अड्डा बनने के ख्वाब को हकीकत में तब्दीली के लिए दो बार हुए शिलान्यास के बावजूद हवाई चप्पल पहन कर हवाई यात्रा कराने का भाजपा सांसद के दिखाए ख्वाब आज भी अधूरे हैं. बता दें कि 2024 तक हजारीबाग से हवाई जहाज़ के उड़ान भरने का लक्ष्य रखा गया था