प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:-भाजपा कटकमसांडी पूर्वी मंडल और पश्चिमी मंडल की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव ने की. बैठक में बतौर अतिथि हजारीबाग लोकसभा प्रभारी अभय सिंह और हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह शामिल हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. लोकसभा प्रभारी अभय सिंह ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी से परिचय प्राप्त कर उसके बाद बूथों की संरचना, मतदान केंद्र व मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली और अपना- अपना बूथ सबसे मजबूत के तर्ज पर काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तथा हजारीबाग विधानसभा के विधायक ने विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात काम किया है. कोई ऐसा गांव नही है, जहां सड़क बिजली व अन्य आधारभूत संरचना के विकास के लिए विधायक मनीष जायसवाल ने काम नही किया हो. एवं केंद्र सरकार की कई अहम कार्यों का भी कार्यकर्ताओं के बीच रखा जैसे तीन तलाक जैसे बड़ा काम , एनआरसी, आयोध्या में राम मंदिर ,और उन्होने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के घर घर जा कर केंद्र सरकार व विधायक की उपलब्धियों व कार्यों से लोगों को अवगत भी कराया. साथ ही दोनों मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं ने एक्टिव हो कर चुनावी समर में कमर कस कर उतरने की बात और अब की बार 400 सो पार का बात कही बैठक में, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव,विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा के महामंत्री राकेश कुमार सिंह, लुपुंग पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, गदोखर मुखिया नारायण साव, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, आराभूसाई पंचायत के मुखिया आदित्य दांगी, रेवर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव,शाहपुर के पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, महामंत्री अरविंद यादव,महामंत्री लीलो सिंह भोक्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत कुमार दास, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनीता यादव,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरयू सिंह,महावीर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा के अध्यक्ष बिजूल देवी, रामचंद्र यादव,मनोज पांडेय, कपिलदेव सिंह, मिथलेश सिंह,धनुषधारी मेहता, सचिन प्रसाद मेहता, एवं सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे.