Saturday, Apr 27 2024 | Time 01:18 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


बेरमो उपचुनाव में भाजपा फिर योगेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाये- कुम्हार महासंघ

बेरमो उपचुनाव में भाजपा फिर योगेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाये- कुम्हार महासंघ

बोकारो: आरएम  इंटर कॉलेज राजेंद्र ग्राम पुरुलिया रोड चास बोकारो में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र महतो की अध्यक्षता मे बैठक हुई.


बैठक में मुख्य रूप से महासंघ के संरक्षक सब पूर्व विधायक बेरमो  जोगेश्वर महतो बाटुल  उपस्थित रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति का कार्यकाल 3 वर्ष हो गया है. पुनर्गठन हेतु सदस्यता अभियान 15 सितंबर से 15 नवंबर तक निर्धारित किया गया है जो व्यक्ति 25 सदस्य बनाएंगे, वो प्रदेश कार्यसमिति में वोट देने एवं पदाधिकारी बनने का योग्य होंगे.


प्रदेश में 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश सदस्यता प्रभारी की जिम्मेवारी ईश्वर चंद्र प्रजापति को दी गई एवं प्रभारी पप्पू पंडित को बनाया गया. प्रदेश में 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.  प्रदेश अध्यक्ष  राजेंद्र महतो ने कहा कि बेरमो उपचुनाव में भाजपा से फिर से योगेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाया जाए, इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश एवं भाजपा विधायक दल के नेता  बाबूलाल मरांडी , केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष  राजेंद्र महतो के नेतृत्व में मिलकर मांग की जाएगी.

भाजपा प्रदेश संगठन में समाज के लोगों को स्‍थान नहीं मिलने पर रोष 

बैटक में रोष व्यक्त किया गया कि भाजपा को 90% कुम्हार वोट देते हैं एवं समर्पित होकर भाजपा का झंडा बुलंद करते हैं फिर भी भाजपा प्रदेश संगठन में कहीं भी कुम्हार को जगह नहीं दी गईl

सरकार ने  बोर्ड का पुनर्गठन नहीं किया

झारखंड माटी कला बोर्ड का कार्यकाल  मई माह 2020  में समाप्त होने के बाद भी महागठबंधन की सरकार ने  बोर्ड का पुनर्गठन नहीं किया है, इसलिए महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी महागठबंधन के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री  लालू यादव से मिलकर माटी कला बोर्ड की पुनर्गठन करने की मांग की जाएगी.

कुम्हारों के उत्थान के लिए उन्‍हें रोजी रोजगार से जोड़ा जाये 

क्योंकि माटी कला बोर्ड के माध्यम से जो कुम्हारों की विकास की गाड़ी पटरी पर चल चुकी थी, वह अवरुद्ध हो गयी है, इसलिए कुम्हारों के उत्थान एवं उन्‍हें रोजी रोजगार से जोड़ने के लिए बोर्ड को मजबूत बनाने की मांग की गई  ।

 
अधिक खबरें
ट्रक से आ रही थी ठक-ठक की आवाज, कद्दू के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे ऐसा सामान कि देखकर उड़ गए पुलिस के होश
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:28 PM

रांची/डेस्क:-असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.

कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:26 PM

JTET (झारखंड टेट) की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई. मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई हुई.

इस राज्य का बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 30 घंटो में 7 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:44 AM

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा के 30 घंटे के भीतर, विभिन्न हिस्सों के 7 छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की VVPAT वेरिफिकेशन की सभी याचिकाएं
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:20 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आज दूसरे चरण का मतदान डाला जा रहा है. इस दौरान सर्वोच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने एक अहम और बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को बड़ी राहत दी है.

विटामिन ए और विटामिन सी  के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है चोलाई साग में, इम्यून सिस्टम को भी करता है बूस्ट
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:21 PM

हमेशा ही हम कई चीजों को मामूली समझकर नजरंदाज कर दिया करते है. जैसे की साग, हम साग का सेवन तो करते है लेकिन अक्सर ये नहीं पता होता है कि उनमें कौन-कौन से पोषक तत्व और गुण छुपे होते है. चोलाई साग में भी कई तरह के पोषक तत्व और गुण पाए जाते है, जो हमारे शारीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.