Sunday, Apr 28 2024 | Time 13:31 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग में सीसीएल और एनटीपीसी की खदानों से प्रतिदिन सौ टन कोयला, नदी घाटों से पचास हजार सीएफटी बालू का रोज हो रहा है अवैध खनन
  • कोडरमा में बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कोई मतदाता छूटे नहीं लक्ष्य को लेकर आयोजित हुआ VoteWalkathon
  • सिटी SP व SDO ने घाघीडीह जेल में डेढ़ घंटे तक की छापामारी
  • सिटी एसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर बने चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
  • गर्मी के मौसम में आम हैं ये 5 बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
  • गर्मी के मौसम में आम हैं ये 5 बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
  • प्रशासन करता रहा मनुहार, नहीं माने ग्रामीण, वोट बहिष्कार के निर्णय पर अडिग मतदाता
  • बॉयफ्रेंड की सलाह ने लड़की को बनाया मालामाल, जीता 41 लाख का इनाम
  • ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
  • वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सखी मंडल के दीदीयों ने स्कूटी और बाइक से निकाली रैली
  • हजारीबाग में कोर्ट फी स्टांप की कमी को लेकर अधिवक्ता संघ परेशान
  • निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर डीसी आफिस में हुई लॉटरी, प्रथम चरण में 1247 सीटों पर होगा नामांकन
झारखंड » जमशेदपुर


जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम के बोर्डों पर भाजमो पदाधिकारी को एतराज, मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम के बोर्डों पर भाजमो पदाधिकारी को एतराज, मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा और सोनारी आदि इलाके में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम के कुछ बोर्ड लगे हुए हैं. इन बोर्डों पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी संजीव आचार्या को ऐतराज है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी संजीव आचार्य ने गुरुवार को इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अनन्य मित्तल के दफ्तर में सौंपा है.  इसमें मांग की गई है कि जो भी बोर्ड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा अपने इलाके में लगाए गए हैं उन्हें हटाया जाए. यह प्रचार सामग्री हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है. पत्र में लिखा गया है कि बोर्ड में यह दर्शाया गया है कि यह बोर्ड जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा लगाए गए हैं. पत्र में लिखा गया है कि यह सत्य नहीं है. यह बोर्ड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने खर्चे पर लगवाए हैं. डीसी को ज्ञापन देने वाले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संजीव आचार्य ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में मार्च साल 2022 को एक सवाल किया था. इसमें सरकार ने जवाब दिया था कि जमशेदपुर अनुसूचित क्षेत्र समिति को अविलंब इस प्रकार के बोर्ड हटाने का निर्देश दिया गया है. संजीव आचार्य ने बताया कि इसके बावजूद यह बोर्ड अभी लगे हुए हैं. इन बोर्ड पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम बड़े अक्षरों में अंकित किया गया है. इन बोर्डों को अभी नहीं हटाया गया. मांग की गई है कि यह प्रचार बोर्ड हैं. ऐसे सैकड़ों बोर्ड क्षेत्र में लगे हुए हैं. इनको फौरन हटाया जाए.

 

अधिक खबरें
सिटी एसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर बने चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:14 PM

एसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर बने चेक नाका का औचक निरीक्षण किया है. इस मौके पर उन्होंने चेक नाका पर तैनात मजिस्ट्रेट से पूछताछ भी की

महानगर क्रीड़ा भारती के द्वारा किया जायेगा समर कैंप का आयोजन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 11:37 AM

जमशेदपुर महानगर कीड़ा भारती के द्वारा समर कैंप का आयोजन गोलमुरी केवल ग्राउंड में 12 में से लेकर 26 मई तक किया जा रहा है. इस समर कैंप में 5 वर्ष से लेकर 13 वर्ष तक के बच्चों भाग लेंगे.

जमशेदपुर में बनाई जा रही थी टाटा टी गोल्ड समेत विभिन्न ब्रांड की नकली चाय की पत्ती, पुलिस ने छापामारी कर एक को किया गिरफ्तार
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:40 AM

जमशेदपुर के जुगसलाई में एक घर में विभिन्न ब्रांड की नकली चाय की पत्ती बनाई जा रही थी. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने जुगसलाई के शिव घाट रोड चूना गोदाम स्थित सत्येंद्र कुमार सिंह के घर पर छापामारी की.

सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में चलाया अभियान, की पैदल गश्त
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 8:53 AM

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में शहर में पुलिस ने पैदल गश्त की. ये पैदल गश्त शहर के सभी थाना क्षेत्र में की गई.

एसएसपी ने मुसाबनी समेत विभिन्न इलाकों के क्लस्टर व बूथ का किया निरीक्षण, अंतर्राज्यीय चेकनाका भी देखा
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 8:36 AM

जमशेदपुर पुलिस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. इसी को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को ग्रामीण इलाकों में अंतर राज्यीय चेकनाका, सीमावर्ती चेकनाका, क्लस्टर और बूथ का निरीक्षण किया. यहां एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी मुसाबनी गए.