Tuesday, May 14 2024 | Time 00:48 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


महानगर क्रीड़ा भारती के द्वारा किया जायेगा समर कैंप का आयोजन

महानगर क्रीड़ा भारती के द्वारा किया जायेगा समर कैंप का आयोजन

न्यूज़11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क:-
जमशेदपुर महानगर कीड़ा भारती के द्वारा समर कैंप का आयोजन गोलमुरी केवल ग्राउंड में 12 में से लेकर 26 मई तक किया जा रहा है. इस समर कैंप में 5 वर्ष से लेकर 13 वर्ष तक के बच्चों भाग लेंगे. कीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा समर कैंप में फुटबॉल खो-खो कबड्डी बास्केटबॉल योग वॉलीबॉल बॉक्सिंग क्रिकेट और जैसे खेल को शामिल किया गया है. कीड़ा भारतीय जमशेदपुर महानगर का मकसद है जो लुप्त हो रही खेल को बढ़ावा देना है. खेल के माध्यम से वैसे बच्चों को मैदान तक लाना जो खेल के ग्राउंड तक नहीं पहुंचते हैं . साथी बच्चों के संस्कार के पति देश के निष्ठा के प्रति चर्चा करने के लिए समर कैंप का आयोजन करते हैं. साथी समर कैंप में बच्चों से एक नॉमिनल फीस ₹300 लिया जा रहा है और इस ₹300 में 15 दिनों तक बच्चों के रहने खाने साथी लोअर और अपर किट दिया जाएगा. साथी समर कैंप के माध्यम से जो बच्चों के अभिभावक कैंप में पहुंचेंगे उन्हें देश के लोकतंत्र के महापर्व में वोट करने के लिए भी जागरूक करेंगे. इस समर कैंप में 500 बच्चे भाग लेंगे.

अधिक खबरें
भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 10:18 PM

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया है.

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 14 मई से 22 मई तक पोस्टल बैलट से डाले जाएंगे वोट
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 5:40 PM

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत होम वोटिंग के मतदाता के लिए 14 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी.

भाजपा नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से चलाया जा रहा था रेस्टोरेंट, जेएनएसी ने बुलडोजर चला पार्किंग में किया तब्दील
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:55 PM

साकची में भाजपा के नेता नीरज सिंह के होटल के बेसमेंट में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था. इस संबंध में साल 2011 से ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से नोटिस जारी करने का काम चल रहा था. लेकिन, होटल मालिक नीरज सिंह ने बेसमेंट में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधि को खत्म नहीं किया था.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा, घर-घर जाकर मतदाताओं से वितरण की ली जानकारी
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 3:27 PM

मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने और शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार मौजूद रहे.

भुइयांडीह स्वर्ण रेखा घाट के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कई घंटे ठप रहा अंतिम संस्कार का काम
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 2:40 PM

जमशेदपुर में भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी. हड़ताल के बाद अंतिम संस्कार का काम कई घंटे तक बंद रहा. बर्निंग घाट पर हड़ताल देखकर लोग परेशान हो गए. कई लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे.