प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: विश्व प्रसिद्ध हजारीबाग की रामनवमी का जुलूस देखकर लौट रहे बाईक सवार का सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गयी। घटना शुक्रवार पूर्वाहन करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बाईक सवार की पहचान तिलैया निवासी बिरेंद्र प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रवि केसरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने पल्सर बाईक संख्या जेएच 02 एम 2370 से गुरुवार को अपने घर से हजारीबाग जुलूस देखने गया था। शुक्रवार को जुलूस देखकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में पटना रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी ट्रक संख्या बीआर 01 जीएन 3501 से टकरा गया।
इस टक्कर में उसके युवक का खोपड़ी खुलकर सड़क पर गिर गया।।युवक का पैर भी पूरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटी और पत्नी छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी सुमित साव दल बल के साथ पहुंचकर एम्बुलेंस से शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां इन क्वेस्ट के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक युवक के स्थानीय परिजन सहित भगवान केशरी, अमित केसरी, चुन्नू केशरी, विशाल केसरी, दीपू कुमार आदि कई सगे संबंधी अस्पताल पहुंचकर विधिसम्मत कार्य में पुलिस को सहयोग किया। घटना के बाद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिचित बताते है कि युवक झुमरीतिलैया में कपड़ा का व्यवसाय करता था।