Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:08 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सावधान! झारखंड में येलो अलर्ट जारी, आज मौसम ले सकती है करवट

आज से मौसम में बड़ा बदलाव, बारिश-वज्रपात के आसार
सावधान! झारखंड में येलो अलर्ट जारी, आज मौसम ले सकती है करवट
रांची: अगले 2 दिन 20 और 21 मार्च को रांची समेत झारखंड में बारिश होने के आसार हैं. राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण साउथ-ईस्ट राजस्थान से हवा का मूवमेंट पश्चिम से पूर्व यानी झारखंड की ओर आ रहा है. इस कारण बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के समय बाइक और खुले आसमान या पेड़ के नीचे ना रहें. रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इस दौरान बारिश की भी संभावना है.

 

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के नॉर्थ-वेस्ट के हिस्सों के कुछ भाग में बादल छाए हुए हैं. इस वजह से बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि 23 मार्च तक रांची का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक रहने की संभावना है.

 


 

 

 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.