Friday, May 10 2024 | Time 12:45 Hrs(IST)
 logo img
  • केंदू पत्ता तोड़ वापस लौटी महिला की विषैला जंतु के काटने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • राजमहल लोकसभा सीट से आज JMM प्रत्याशी विजय हांसदा करेंगे नामांकन
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज भरेंगे अपना नामांकन पर्चा
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी आज दाखिल करेंगे नामांकन
  • हजारीबाग: दावा राशि न्यायालय में नहीं जमा करने पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस के खिलाफ कुर्की का आदेश
  • Jharkhand Politics: आज झारखंड दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन
  • गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन
  • प्रिया प्रकाश वारियर ने छह साल बाद दिए वही एक्सप्रेशन जिनसे बनीं थी नेशनल क्रश, फैन्स बोले- हाय मरजावां
  • प्रिया प्रकाश वारियर ने छह साल बाद दिए वही एक्सप्रेशन जिनसे बनीं थी नेशनल क्रश, फैन्स बोले- हाय मरजावां
  • दुमका से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन
  • EVM पर वोट पड़ने के पहले 20,679 लोगों ने कर दिया मतदान
झारखंड » हजारीबाग


धूप के तेवर के बीच एनडीए सांसद प्रत्याशी ने बड़कागांव के 6 पंचायतों के 25 गांवों में किया जनसंपर्क

कहीं उतारी आरती तो कहीं ढोल मांदर के साथ नाचते झूमते ग्रामीणों ने किया स्वागत, भाजपा- आजसू कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
धूप के तेवर के बीच एनडीए सांसद प्रत्याशी ने बड़कागांव के 6 पंचायतों के 25 गांवों में किया जनसंपर्क

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क:-
बुधवार को गर्मी के रौद्र रूप और धूप के कड़े तेवर के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के 6 पंचायतों के 25 गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद कर भाजपा और अपने पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का अपार जनसमर्थन मिला. सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने हर दिन की तरह की बुधवार को अपने दौरे की शुरुआत अगले सुबह बड़कागांव चौक से किया और समापन देर शाम को प्रखंड क्षेत्र के पिपराडीह में जनसंवाद के साथ किया. इस दौरान उन्होंने तलसवार, आँगों, पोटंगा, उरीमारी, जरजरा और नयाटांड़ पंचायत के परेवातारी, निमियाटोला, प्लांडू, कोयलंग, पतरा, अम्बाटोला, आंगो, उरेज कॉलोनी, असवा, तिलैया, भुरकुंडा, पारगढ़ा, उरीमारी हेसाबेड़ा, उरीमारी लिपहाउस कॉलोनी, उरीमारी चेकपोस्ट, उरीमारी सेवल, जरजरा चौक, जरजरा बस्ती, पसेरिया, ललकीमाटी, टिकरीटांड़, तलसवार, सिमरातरी, नयाटांड़, कुम्हारडीहा, विश्रामपुर और पिपराडीह गांव का तुफानी दौरा कर स्थानीय लोगों से मोदी सरकार के जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्यों की प्रगति को बरक़रार रखने के लिए आगामी 20 मई को कमल फूल छाप में मतदान कर भाजपा को जिताने का अपील किया. इस दौरान बड़कागांव पहुंचने पर स्थानीय भाजपा और आजसू कार्यकताओं ने गाजे- बाजे के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान हरेक गांवों में प्रचंड गर्मी, शादी- विवाह का लग्न और महुआ चुनने का सीजन होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा. कहीं पारंपरिक बाध्य यंत्र नगाड़े और ढोल की थाप पर लोग नाचते झूमते हुए स्वागत करते दिखे तो कहीं माता बहनों द्वारा आरती और फूलों से सजी थाली के साथ पहुंची और मनीष जायसवाल का आरती उतारकर और पुष्प- वर्षा कर अभिनंदन किया .



कांग्रेस ने 62 सालों तक ठगा, मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में अभूतपूर्व विकास और ऐतिहासिक निर्णय हुए अब विकसित भारत के सपने को साकार करें, बीजेपी को वोट दें- मनीष जायसवाल



हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की जब आप मतदान करने बूथ पर जाय तो कांग्रेस के करीब 62 साल के शासनकाल को जरूर याद करें जब कांग्रेस ने वादा करके देश और देशवासियों को सिर्फ़ ठगने का काम किया और पीएम मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में हुए देश के अभूतपूर्व विकास और ऐतिहासिक निर्णयों के जरिए जहां हमारा राष्ट्र सशक्त और समृद्ध हुआ वहीं देशवासी  स्वाभिमान के साथ जी रहे हैं.  पीएम मोदी के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 हटा, सदियों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, मुस्लिम बहनों को तीन तत्काल से मुक्ति मिली, सामाजिक न्याय के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला, इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध मेमोरियल का निर्माण हुआ, आयुष्मान भारत योजना से लाखों जरूरतमंद और गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ, व्यापारियों को राहत मिली, किसानों को लाभ मिला, महिला सम्मान में अभूतपूर्व कार्य हुआ, युवा खिलाड़ियों को सम्मान मिला  और अब विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए भाजपा को कमल फूल छाप पर वोट दें और मुझे अपना सांसद चुनकर सेवा का अवसर प्रदान करें .



सेवा और विकास का प्रतीक है मनीष, इन्हें ही सांसद चुने - लोकनाथ महतो



बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जन सेवा और क्षेत्र में विकास का प्रतीक बनकर हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से उभरे बड़कागांव का बेटा मनीष जायसवाल का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी होना हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की भारी मतों से जीताकर मनीष जायसवाल को अपना सांसद चुने और क्षेत्र के विकास के साथ अपने उत्थान का राह प्रशस्त करें .



विस्थापित हैं मनीष, विस्थापितों के दर्द को पुरजोर तरीके से उठाएंगे, इन्हें दिल्ली भेजें - रोशन लाल चौधरी



अजु पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहां कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या विस्थापन की समस्या है. मनीष जायसवाल भी इसी धरती के विस्थापित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और विस्थापन के दर्द को बखूबी समझते हैं. उन्होंने कहा कि अपने माटी के लाल मनीष जायसवाल को सांसद चुनकर दिल्ली भेजें निश्चित रूप से विस्थापन के मुद्दे को संसद भवन में पुरजोर तरीके से उठाएंगे.



मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद


मौके पर विशेष रूप से सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के दौरे में उनके साथ बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा के प्रभारी रोशन लाल चौधरी, आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, आजसू प्रदेश सचिव कौलेश्वर गंझु, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, भाजपा नेता  सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, मुखिया नीलम मिंज, पंसस कृष्णा राम, सुमन गिरी, भवानी प्रसाद, श्रीकांत निराला, बेचन साव, नागेश्वर तुरी, गिरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, अशोक महतो, विनोद महतो, अशोक साव, मेवालाल नाग, सत्येंद्र सिंह, दिनेश करमाली, नरसिंग प्रसाद, इंद्रभूषण, बढ़न तुरी, ज्ञानचंद महतो, किशोर राणा, धनलाल बेदिया, कृतन बेदिया, उषा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, अजय साहू, हीरालाल साव, आशीष गुप्ता, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें. 

अधिक खबरें
हजारीबाग में बाइक सवार से मोबाइल झपट कर भाग रहे, दो युवक गिरफ्तार
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 11:21 AM

शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र में बाइक सवार का मोबाइल फोन झपट कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए युवकों के नाम चंदन कुमार पर महेश कुमार सा लक्ष्मीनारायण नगर, थाना सदर जिला हजारीबाग और बंटी कुमार उर्फ कैलाश कुमार पे महादेव साव सा पतरातू, ओल्ड चेक पोस्ट थाना कोर्रा जिला हजारीबाग है.

हजारीबाग में भूमाफियाओं का बढ़ रहा मनोबल, जेसीबी से तोड़ा मकान बेघर हुए परिवार के लोग
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:08 AM

कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में भू माफियाओं का मनोबल पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते नजर आ रहा है. ग्राम ढेंगुरा में भू माफियाओं ने कानून को ताक पर रखकर एक गरीब के घर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया.

हजारी धमना में संचालित आरा मशीन जब्त, लकड़ी बरामद
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:00 AM

वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आरामशीन जब्त किया. हजारीबाग डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघरावां पंचायत के हजारीधमना में अवैध आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है.

हजारीबाग: दावा राशि न्यायालय में नहीं जमा करने पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस के खिलाफ कुर्की का आदेश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 8:30 AM

पीठासीन पदाधिकारी सह- मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, हजारीबाग द्वारा निष्पादित वाद 03/2023 में दावाकर्ता के पक्ष में दावा राशि न्यायालय में नहीं जमा करने पर न्यायाधिकरण ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया

हजारीबाग मे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रारंभ,अबतक कुल 125 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 7:23 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त चतुर्थ फेज में मतदान की तिथि 13 मई 2024 वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के खूंटी लोकसभा, सिंहभूम लोकसभा, पलामू लोकसभा एवं लोहरदगा लोकसभा के वैसे मतदाता जो विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में हजारीबाग जिले में पदस्थापित हैं