Monday, Apr 29 2024 | Time 05:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » चाईबासा


तांतनगर प्रखंड में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न

महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाना हमारा मुख्य लक्ष्य - प्रीतम बांकिरा
तांतनगर प्रखंड में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न

हरि शर्मा/न्यूज़11 भारत,


चाईबासा/डेस्क: मझगांव विधानसभा के तांतनगर प्रखंड में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा पंहुचे. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन द्वारा निर्देशित यूथ जोड़ो - बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत मझगांव विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है और आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाना हमारा मुख्य लक्ष्य है ताकि भाजपा के तानाशाही नीतियों से आम जनता को राहत मिले. बैठक में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, गणेश कारवा, चंद्रमोहन कारवा,चोकर देवगम, गंगाराम देवगम, रंजीत पुरती,पोरेश कुमार,सुभाष बीरुली,कोलाय देवगम,हरिश देवगम,अजय देवगम,लखन हेंब्रोम सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

अधिक खबरें
खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:06 AM

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

रात में सड़क पर महिला ने जना बच्चा, किसी का नहीं मिला सहयोग, खुद काटी बच्चे की नाल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:50 PM

-एक शादीशुदा महिला का पति नहीं होने पर महिला को कैसे - कैसे दुःख झेलने पड़ते हैं. यह सोनुआ गांव के बालजुड़ी पंचायत के नुआगांव की सावित्री बानरा ( 22 ) से बेहतर कोई नहीं जान सकता.

मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 11:43 AM

मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ नायक ने प्रखंड के सूदूरवर्ती क्षेत्र रेंगोंडा गांव समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ नायक के द्वारा मतदान से सम्बंधित जानकारी दिया गया.

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:32 AM

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. टोन्टो थाना के अंतर्गत वनग्राम जिम्की इकीर के आस-पास जंगली के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से

सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी ने भरा नामांकन पर्चा
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 12:52 PM

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जेएमएम प्रत्यासी जोबा मांझी नामांकन के लिए डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.