Thursday, May 16 2024 | Time 15:42 Hrs(IST)
 logo img
  • छत से चाचा के उतरने पर घर में घुसे व्यक्ति के साथ हुई हाथा पाई
  • जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान कार से 16 लाख रुपए कैश बरामद
  • जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान कार से 16 लाख रुपए कैश बरामद
  • एक सप्ताह से लोग बिना बिजली, बिना पानी व उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर, तार नही जोड़ने देने का आरोप
  • खूंटी जेल के दो कर्मियों ने किया दुष्कर्म महिला कैदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर दी जानकारी
  • खूंटी जेल के दो कर्मियों ने किया दुष्कर्म महिला कैदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर दी जानकारी
  • हजारीबाग : कई प्रखंडों में नल-जल योजना ठप, ठेकेदार गायब, अधिकारी मौन
  • UPSC NDA 2 Registration Date: NDA परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ, ऐसे करें Apply
  • UPSC NDA 2 Registration Date: NDA परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ, ऐसे करें Apply
  • होटवार जेल में गुजरेगी मंत्री Alamgir Alam की आज की रात, 6 दिनों तक ED के सवालों का करेंगे सामना
  • खजूर के बीज से घटा सकते है वजन, जानिए इसके 3 फायदे
  • खजूर के बीज से घटा सकते है वजन, जानिए इसके 3 फायदे
  • मधुपुर जल्द बनेगा अमृत भारत स्टेशन, एडीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा
  • Virat Kohli Retirement: जानिए कब रिटायरमेंट लेंगे Virat Kohli? बताया रिटायरमेंट प्लान
  • लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से है कई फायदे, डेंगू-चिकनगुनिया में अत्यंत कारगर
झारखंड » जमशेदपुर


मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी पढ़ी तरावीह की नमाज, 27वीं शबे कद्र को खत्म हुई तरावीह

मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी पढ़ी तरावीह की नमाज, 27वीं शबे कद्र को खत्म हुई तरावीह

मुजतबा हैदर रिजवी/न्यूज11 भारत


जमशेदपुर/डेस्कः जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी. महिलाओं के लिए तरावीह पढ़ने की अलग व्यवस्था की गई थी. यहां लगभग 200 लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की. 27वीं शबे कद्र को शनिवार को तरावीह की नमाज खत्म हुई. इस मौके पर सहारा सिटी में रमजान के दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस्लामिक क्विज का भी आयोजन हुआ. 27 दिनों में 28 बच्चे क्विज प्रोग्राम में विनर हुए और उन्हें पुरस्कृत किया गया. 

 

सहारा सिटी रमजान कमेटी ने 5 बच्चों और 10 बच्चियों को तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए इनाम देकर प्रोत्साहित किया. इन कार्यक्रमों के चलते बच्चों में काफी उत्साह रहा. खत्म तरावीह के मौके पर कारी हकीम ने पूरे मुल्क में अमन शांति और सभी के लिए सेहत और तंदुरुस्ती की दुआ मांगी. तरावीह की नमाज के बाद सभी नमाजियों के लिए शीरीनी और दम किया हुआ पानी का वितरण किया गया. सहारा सिटी रमजान कमेटी की तरफ से साजिद असर ने सभी का शुक्रिया अदा किया. 14 अप्रैल को यहां ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी, 19 मई को घाटशिला के मऊ भंडार में बिद्युत महतो के पक्ष में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 9:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई (रविवार) को सुबह साढ़े नौ बजे जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत बरण महतो के समर्थन में घाटशिला के मऊ भंडार स्थित ताम्र मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिये भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है.

बागबेड़ा में मोनू सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक ही गैंग के 6 अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार कर भेजा जेल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 2:09 PM

बागबेड़ा में 2 मई को मोनू सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 6 और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.इन अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में डेविड टोप्पो, मोहम्मद चांद, बृजेश कुमार पांडे, अभिमन्यु सिंह, नीरज दुबे और सुनील रजक शामिल हैं. सुनील रजक को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है. बाकी अन्य अपराधीयों को लकाता से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में कन्हैया सिंह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

गम्हरिया में हत्या की घटना को लेकर टाटा स्टील ने जारी किया आधिकारिक बयान, कहा उनके सुरक्षा कर्मियों ने किसी पर नहीं चलाई गोली
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:00 AM

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में टाटा स्टील के गम्हरिया प्लांट के पास हुई हत्या के मामले में टाटा स्टील कंपनी का आधिकारिक बयान आ गया है. कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे टाटा स्टील गम्हरिया के फ्लाई ऐश डंपिंग यार्ड में कुछ अपुष्ट घटना की सूचना कंपनी के सुरक्षा विभाग को मिली थी.

टाटा स्टील के एफएएमडी को उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 10:04 PM

जमशेदपुर टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (FAMD) को यहां शहर के एक होटल में आयोजित उत्पादकता दिवस समारोह - 2024 में प्रतिष्ठित "उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार - 2023" से सम्मानित किया गया है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के सहयोग से उड़ीसा राज्य उत्पादकता परिषद द्वारा आयोजित किया गया था. इस साल फरवरी के महीने में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) - आर्थिक विकास के लिए प्रोडक्टिविटी इंजन पर वर्चुअल प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुति के आधार पर, एफएएमडी को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गम्हरिया में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के डंपिंग यार्ड में डबल मर्डर, एक की पत्थर से कूच कर हत्या, दूसरे को सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 8:28 PM

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के डंपिंग यार्ड में डबल मर्डर हुआ है. मंगलवार को एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरे व्यक्ति को सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मार दी.