Monday, May 20 2024 | Time 08:24 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम का लगातार बदल रहा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • गांडेय विधानसभा उपचुनावः चुनावी दंगल में JMM की Kalpana Soren और BJP के Dilip Verma के बीच सीधी टक्कर
  • जहरीले सांप के काटने से एक युवक की बिगड़ी हालत
  • लोकसभा चुनाव 2024 LIVE: दूसरे चरण में झारखंड के तीन सीटों पर मतदान आज
  • सोनारी में जमीन कारोबारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की लूट
  • सिमडेगा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग के गांवों की सुनी गलियों में एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के दस्तक के साथ ही आशीर्वाद देने उमड़ रहा है सैलाब

पीपरवार और केरेडारी भाजपा मंडल के 25 गांवों में किया जनसंपर्क, देश के विकास और तरक्की के लिए भाजपा को वोट देने की अपील
हजारीबाग के गांवों की सुनी गलियों में एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के दस्तक के साथ ही आशीर्वाद देने उमड़ रहा है सैलाब
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:आगामी 20 मई को होने वाले हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इधर सूर्य देवता का कहर जारी है, प्रचंड धूप और भीषण गर्मी से शहर से लेकर गांव तक सुना पड़ा है. लेकिन पिछले करीब 2 महीने से अधिक समय से लगातर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चला रहें एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल जैसे ही गांवों की सुनी गलियों में दस्तक दे रहें हैं उन्हें आशीर्वाद देने घरों से निकलकर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. शनिवार की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार और केरेडारी भाजपा मंडल क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का तुफानी दौरा किया. इस दौरान सभी गांवों में भाजपा और मनीष जायसवाल के प्रति लोगों में रुझान दिखा और मनीष जायसवाल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और उन्हें अपना आशिर्वाद देते हुए चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया. सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के साथ भाजपा और आजसू कार्यकर्ता भी बड़े ही उत्साह के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके साथ चल रहें थे. सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने चतरा जिला अंर्तगत पिपरवार भाजपा मंडल के बचरा से शनिवार की सुबह अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की और देर रात केरेडारी के जोरदार में आयोजित महायज्ञ में सम्मीलित होकर समापन किया. इस क्रम में उन्होंने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बचरा, बाज़ार टांड़, विशुझापा, 64 कॉलोनी, चिरैयाटांड़, कारो, बन्हें, हफुआ, किरीगढ़ा, बचरा बस्ती, होसिर, पताल, मेढ़ी, हेंदेगिर बस्ती, हेंदेगिर स्टेशन, लोहरसा, खपिया, बुंडू, सलगा, कुठान, जोको, कराली, केमो, श्रीनगर और जोरदाग में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का अपील किया .

 

परिवारवाद पर है खतरे की घंटी, विकसित होगा देश ये है मोदी की गारंटी- मनीष जायसवाल

 

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार और केरेडारी भाजपा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की भाजपा जाति और बिरादरी की नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के विकास की बात करती है. यही कारण है की इस भीषण गर्मी में भी हम जहां जा रहें हैं जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है, लोग तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को बेताब दिख रहें हैं. मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया और आगे भी जो मोदी की गारंटी है वह राष्ट्र और समाज हित के लिए बेहद जरूरी है. मनीष जायसवाल ने कहा की बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती है और यहां की मिट्टी से गहरा लगाव है. उन्होंने कहा की मैं नेता नहीं बेटा के रूप में सेवा किया हूं और आगे भी करूंगा. मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और परिवारवाद करती है लेकिन परिवारवाद पर इस बार खतरे की घंटी है, आप भाजपा को कमल छाप पर वोट देकर जिताएं विकसित होगा देश ये मोदी की गारंटी है .

 

मनीष बड़कागांव का बेटा हैं, इसे सांसद बनाएं सबका ख्याल रखेगा - लोकनाथ महतो

 

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मनीष जायसवाल बड़कागांव का बेटा है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करके एक सजग, सुगम और जनसेवा एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जननेता के रूप में जो पहचान बनाई है वह अमिट है. उन्होंने कहा की मनीष बड़कागांव का बेटा हैं, इसे ही सांसद बनाएं सबका ख्याल रखेगा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का भी विकास होगा .

 

मौके पर ये प्रमुख लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेष रूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक  लोकनाथ महतो, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमा कुमार साव उर्फ़ कर्मचारी, पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, आजसू के केरेडारी प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, प्रखण्ड सचिव शमोहन महतो, श्रमिक संघ सचिव मनोहर साव, जिला उपाध्यक्ष हजारीबाग भोला महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष(किसान मोर्चा) उपेन्द्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह,भाजपा जिला सचिव मुलचंद साव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़कागांव आदित्य सोनी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष केरेडारी बाल गोविंद सोनी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष केरेडारी प्रीतम साव, किसान मोर्चा प्रभारी बड़कागांव राजु साव, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह,  युवा जिला मंत्री हजारीबाग अमित गुप्ता,  बड़कागांव विधानसभा प्रभारी पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, हजारीबाग जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, हजारीबाग जिला युवा मोर्चा महामंत्री आशीष गुप्ता, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.
अधिक खबरें
हजारीबाग में फैशन शो कर प्रतिभागियों ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 12:31 PM

मतदान करेंगे, मतदान करेंगे..जो देश हित में है वह काम करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग के सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कोषांग द्वारा मतदान महोत्सव 2024 का सफल आयोजन झील परिसर में किया गया.

हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:01 AM

गर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की फिजां में इनदिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है. सड़क के दोनों ओर गुलमोहर के फूल खिल गए हैं. इससे खूबसूरती बढ गई है. तपती दोपहर में भी पेड़ों की छांव से गुजरने वाले लोगों को सुकून मिल रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.

14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलना अति आवश्यक है. जितना अच्छा प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जाएगा,त्रु

बड़कागांव में बीजेपी के बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई कार्यकर्ता चोटिल
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:22 PM

बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव में एक समुदाय द्वारा भाजपा के मोटरसाइकिल रैली पर पथराव एवं रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में दो भाजपा कार्यकर्ता विक्की राणा पिता स्वर्गीय विनय राणा ग्राम खरांटी एवं दिवाकर नायक पिता स्वर्गीय अशोक नायक ग्राम गोसाई बलिया घायल हो गया जिन्हें बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया.