Monday, Apr 29 2024 | Time 06:04 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


जमशेदपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से किसका होगा उम्मीदवार ? कांग्रेस और झामुमो कर रहा है दवा

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से किसका होगा उम्मीदवार ? कांग्रेस और झामुमो कर रहा है दवा
अनवर शरीफ/ न्यूज11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी मगर चुनाव की घोषणा होने के बाद भी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और झामुमो में बैठकों का दौर जारी, है बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने बैठक कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम पत्र जारी कर जमशेदपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारी करने का दवा क्या है. जहा बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे. 

 

वही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट में शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस का संगठन मजबूत नजर आ रहा है जहा हम पिछले दो वर्षों से चुनावी तैयारी को लेकर प्रखंड एवं ब्लॉक लेवल पर अपनी कमेटी तैयार कर रखे हैं वही हम लोगों ने बूथ कमेटी का भी गठन किया है जहा हम कोल्हान से एक सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे है. 

 


 

2 दिन पहले जमशेदपुर शहर प्रवास के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद में कोल्हान के दोनों सीट पर झामुमो की दावेदारी का ऐलान किया था वैसे जेएमएम भी जमशेदपुर लोकसभा सीट पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रहा है जहा झामुमो नेताओं का कहना है कि शहर से लेकर गांव तक हम लोगों ने अपनी बूथ कमेटी तैयार कर रखी है जहा जमशेदपुर के 6 विधानसभा में चार पर झामुमो का कब्जा है हम लोगों ने मजबूत उम्मीदवार के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है. 
अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.