Saturday, Mar 25 2023 | Time 00:19 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


पश्चिमी विक्षोभ ने गिराया तापमान, जानिए ठंडी हवा के साथ कैसा रहेगा रांची का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ ने गिराया तापमान, जानिए ठंडी हवा के साथ कैसा रहेगा रांची का मौसम

न्यूज11 भारत


रांची: झारखंड में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. 15 जनवरी के बाद से मौसम में आई गर्माहट के बाद अचानक पिछले 24 घंटों से ठंडी हवा और कनकनी पुन: बढ़ गयी है. हालांकि लगभग पूरी जनवरी राज्यभर में आंशिक बादल छाए रहे परंतु बारिश नहीं हुई. रांची के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान में एकाएक 4 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई उनमें झारखंड के उत्तरी हिस्से में पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा शामिल है.

 

साथ ही  राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई. मध्य भाग में रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गुमला और बोकारो शामिल है, जबकि दक्षिणी भाग में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला शामिल है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आने का कारण निम्न दबाव का असर रहा. इसके साकथ ही उन्होने जानकारी दी कि इन दिनों बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव का असर देखने को मिल रहा.

 


 

पूरब से आ रही हवा के कारण न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई. अनुमान है कि अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है. बात करे फरवरी माह रांकी तो रांची और आसपास के क्षेत्रों में 1 और 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. जबकि 1 और 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस दौरान आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सोमवार को सूर्योदय 6.30 बजे और सूर्यास्त का समय शाम 5.35 मिनट पर निर्धारित है.
अधिक खबरें
रेणुका ने कहा पीएम पर मैं भी करूंगी केस,राहुल गांधी मामले में कांग्रेसियों का आज विरोध प्रदर्शन
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 12:21 PM

गुरुवार को सूरत के कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया गया. इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उन्हे दो साल की जेल की सजा सुनाई.

मां ने ही किया था अपने नवजात का 1 लाख में सौदा, 5 महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 11:01 AM

चतरा सदर अस्पताल में एक नवजात को बेच दिए जाने को लेकर उठे हंगामें के बीच इस वारदात में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बेचे गए बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि एम मां ने ही जन्म देते ही अपने बच्चे को दूसरों के हाथों बेच दिया.

आज हर्षोल्लास के साथ निकलेगी सरहुल की शोभायात्रा, मेन रोड में 12 बजे दिन से वाहनों कि रहेगी नो एंट्री
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:52 AM

सरहुल को लेकर आज शहर में धूम है. पिछले कई दिनों से इस पर्व को लेकर प्रसाशन व लोगों की तैयारियां चल रही थी. वहीं आज सरहुल की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान प्रसाशन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. साथ ही शहरवासियों के लिए रूट में बदलाव भी किया गया है.

सात जिलों को जोड़नेवाला रिंगरोड होगा पर्यटन के लिए सुगम, नितिन गडकरी ने की घोषणा
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:12 AM

गुरूवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान अपने संबोधान में बताया कि जल्द ही रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. इस रिंग रोड की खासियत यह होगी कि यह राज्य के सात जिलों को आपस में जोड़ेगा. इस रिंग रोड से जुड़नेवाले जिलों में हजारीबाग, रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर जिले शामिल हैं.