Saturday, May 18 2024 | Time 13:05 Hrs(IST)
 logo img
  • पहले प्यार हुआ फिर दोनों ने रचाई शादी, फिर लड़की को मैंगो-फ्रूटी थमा कर लड़का फरार
  • जमीन घोटाला में कोलकाता निबंधन कार्यालय के कर्मी तापस घोष सहित 3 को लाया गया कोर्ट
  • हजारीबाग लोकसभा: आज थम जाएगा चुनावी जनसंपर्क, चुनाव प्रचार और बूथ मैनेजमेंट में जेपी पर भारी बीजेपी
  • मनी लॉन्ड्रिंग केसः इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व DGM सहित 3 की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! टाटानगर से Varanasi के लिए नई ट्रेन का परिचालन
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! टाटा-हटिया एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, रेलवे ने दी जानकारी
  • मंत्री Alamgir Alam के पीएस संजीव लाल और उसके सहयोगी से और 3 दिन पूछताछ करेगी ED
  • चैनपुर अनुमंडल के बुमतेल गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • जमशेदपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, करोडों के सामान और लकड़ी जलकर खाक
  • घाघरा ने खो दिया पत्रकारिता जगत के भीष्म को, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
  • भूल कर भी घर के इस कोने में न रखें मनी प्लांट, हो सकता है बड़ा नुक्सान, क्या है वास्तु के अनुसार सही दिशा ?
  • श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
  • प्यार की मिठास : हजारीबाग के ग्रामीण बाजारों में बिक रही है जंगली फल पियार, इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर, कीमत सिर्फ 10 रुपए
  • दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान Kanhaiya Kumar पर शख्स ने किया हमला, खूब Viral हो रहा Video
  • दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान Kanhaiya Kumar पर शख्स ने किया हमला, खूब Viral हो रहा Video
झारखंड » सिमडेगा


खेल की नगरी सिमडेगा में खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

खेल की नगरी सिमडेगा में खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान
न्यूज़11, भारत,

 

सिमडेगा/डेस्क: स्वीप कार्यक्रम के तहत खेल की नगरी सिमडेगा जिला में खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए गए. सिमडेगा जिला मतदाता जागरूकता  सीनियर जलडेगा प्रखंड स्तरीय महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 के पुरुष वर्ग में ब्रदर क्लब विजेता तथा  बोंडोजरा को टीम उपविजेता बना. जबकि महिला वर्ग में डे बोर्डिंग लोमबोई की टीम विजेता तथा डे बोर्डिंग बांसजोर की टीम उपविजेता बनी.

 

बता दें कि स्वीप के तहत सिमडेगा जिला ने मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने के साथ हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिला के प्रत्येक प्रखंडों में  सिमडेगा जिला मतदाता जागरूकता अभियान  प्रखंड स्तरीय महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन  जिला प्रशासन सिमडेगा स्वीप कोषांग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान से किया जा रहा है. जिसके तहत आज  जिला के सुदूरवर्ती जलडेगा प्रखंड के धनुर्जय सिंह देव उच्च विद्यालय लोंबोई के हॉकी मैदान में  सिमडेगा जिला मतदाता जागरूकता  सीनियर जलडेगा प्रखंड स्तरीय महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन और मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

 

जिसमें 5_ 5 कुल 10 टीमों में 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनका महिला पुरुष के लिए अलग अलग मैच आयोजित किया गया. जिसमे फाइनल मैच के महिला वर्ग में डे बोर्डिंग बालिका हॉकी सेंटर लोंबोई ने डे बोर्डिंग बालिका हॉकी सेंटर बांसजोर को 2_ 0 गोल से पराजित कर विजेता बनी, , वहीं पुरुष वर्ग में  ब्रदर क्लब ने बोंदोजरा को 1_0 पराजित  कर विजेता बना.  दोनो वर्गों के विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप जर्सी सेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट के लिए  महिला वर्ग में खुशबू डांग और पुरुष वर्ग में अनुज केरकेट्टा को चयनित किया जिसे मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्रत्येक मैच में एक एक खिलाड़ी को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चयनित किया गया जिन्हे भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. 

 

इससे पूर्व हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, लोम्बोई पंचायत की मुखिया शिशिर डांग, ग्राम सभा अध्यक्ष जुनास टोपनो, फादर अजीत केरकेट्टा, उमलेंन डांग एवम अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा राष्ट्रगान के साथ मैच का प्रारंभ कराया गया. 

 

हॉकी खिलाड़ी खुशबू डांग की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों ने मतदान के लिए  शपथ लिया और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आगामी 13 मई को हम सभी जिनकी भी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है वे अपना मत जरूर करेंगे तथा जिनका उम्र नहीं हुआ है वे अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने कहा कि जलडेगा प्रखंड भी अब हॉकी में आगे बढ़ रहा है इस इलाके का घूरन लोहरा सबजुनीयर भारतीय पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है जबकि प्रमिला कुमारी सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के शामिल है . उसी तरह आप लोग को  भी अपने इलाके को  एक नई पहचान दिलाने का अवसर मिला है आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान देकर लोमबोई सहित जलडेगा प्रखंड को एक नई पहचान दिलाये. साथ ही जिनकी उम्र 18 वर्ष ही गई है अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं कराए है वे 15 अप्रैल तक अपना नाम दर्ज करा सकते है.मुखिया शिशिर डांग ,ग्राम सभा अध्यक्ष जुनस डांग, फादर अजीत केरकेट्टा ने भी शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील किया.

 

आगामी 13 अप्रैल को इससे भी और अधिक सुदूरवर्ती बानो प्रखंड के बाकी खेल मैदान में मतदाता जागरूकता बानो प्रखंड महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा.

 

आयोजन को सफल बनाने में स्वीप कोषांग के काशी नायक, जगरनाथ , विजय लकड़ा,  ब्रदर क्लब के संजय डांग  , कोच आशा बा,बिनीता तिर्की, मरियम सोरेंग, पॉलूश किड़ो,सुरेश किड़ो,शिक्षक सलन लुगुन , पुनीत मुंडू, बिलचुस तिर्की इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
अधिक खबरें
श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा कर सिमडेगा DC ने दिए कई निर्देश
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 8:32 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने श्रम एवं नियोजन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया. उन्होंने श्रम विभाग की समीक्षा कर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ली.

सिमडेगा में ज्वार-बजरा की खेती को करें प्रमोट: उपायुक्त सिमडेगा
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 8:20 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन / सहकारिता विभाग एवं आत्मा विभाग अंतर्गत संचालित कार्य योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में उपायुक्त ने विभागवार कार्य प्रगति से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

नये बस पड़ाव के लिए एनएच 143 के किनारे करें सरकारी भूमि का चयन: डीसी सिमडेगा
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 6:22 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद, सिमडेगा क्षेत्र में नगर भवन, बस पड़ाव एवं शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण इत्यादि के लिए भूमि उपलब्धता संबंधी बैठक का आयोजन किया गया.

सिमडेगा की अवैध शराब के नशे में झूम रहा था राउरकेला
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 5:37 AM

सिमडेगा में शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ ओडिसा और झारखंड उत्पाद विभाग का संयुक्त अभियान सिमडेगा के बांसजोर में चला. बड़े पैमाने पर किया गया रेड. भारी मात्रा में जब्त हुए शराब और जावा महुआ. चार महिला हुई गिरफ्तार.

डायन के नाम पर हत्या करने वाले को मिली आजीवन कारावास और 20 हजार रूपए जुर्माना
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 2:54 PM

सिमडेगा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने डायन के नाम पर एक महिला की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा सुनाई है.