झारखंड » जमशेदपुरPosted at: अप्रैल 23, 2024 मनोहरपुर प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:-मनोहरपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मनोहरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज के द्वारा मतदान से सम्बंधित जानकारी दिया गया जिसमें बताया की आगामी 13 मई 2024 को सभी मतदाताओं को अपने बूथ में जाकर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक मतदान करना है साथ ही साथ स्कूल के छात्रों को मतदान से सम्बंधित शपथ भी दिलाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने कहा कि मतदान के दिन सभी लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करना है साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक भी करना है. इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज, बीपीआरओ राजेन्द्र बाड़ा ,आदि कर्मी मौजूद थे