न्यूज़11 भारत
रांची: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न राजनीतिक एवं आदिवासी संगठनों ने अपनी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की बिरसा चौक पर केंद्रीय सरना समिति द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ करके जयंती मनाई गई. इस मौके पर पाहनो ने पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ के इस मौके पर दीपू पहन, शिबू पहन, राहुल मुंडा, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, गौतम उरांव, सुभाष मुंडा, संजय एलोरा, चंद्रदेव लोहरा सहित कई शामिल थे.
केंद्रीय सरना समिति फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में बिरसा समाधि स्थल और बिरसा चौक में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशील राव के नेतृत्व में विशाल समाधि स्थल में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा के नेतृत्व में ओके समाधि स्थल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसके साथ ही मुंडा सभा बिरसा यंग क्लब आदिवासी अधिकार मंच और केंद्रीय सरना समिति के संयुक्त तत्वधान में बीसा समाधि स्थल में संजीव से पूजा अर्चना करके भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर नवीन मुंडू, विल्सन डोंग सहित कई लोग उपस्थित थे. केंद्रीय शर्मा संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवा का चक्कर नेतृत्व में बिरसा मुंडा समाधि स्थल में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिर्की, महासचिव अनिल लिंडा सहित कई उपस्थित थे. अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष गीता श्री उरांव और महानगर अध्यक्ष कुंभ राशि मुंडा के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जय आदिवासी विकास परिषद की निरंजना है रेंज टप्पू के नेतृत्व में भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर लोगों ने संकल्प लिया.
इसे भी पढ़े...20 नवंबर को माओवादियों का भारत बंद
पुराना जेल परिसर के बिरसा मुंडा कक्ष में माल्यार्पण किया गया
पुराने जेल परिसर में आज भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बिरसा मुंडा निर्माण समिति के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर रवि मुंडा और जग्गू पहन ने कहा कि आज के दिन पुराना जेल बिरसा मुंडा परिसर को बिरसा मुंडा स्मारक अनुदान के रूप में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने उद्घाटन करके भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है.
विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए
इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कोकर समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यालय में बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके अलावा सीपीएम कार्यालय माले कार्यालय राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.