Thursday, Apr 25 2024 | Time 06:40 Hrs(IST)
 logo img
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
देश-विदेश


देवनगरी देवघर से दिल्ली लौटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देवनगरी देवघर से दिल्ली लौटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
न्यूज11 भारत

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिनी झारखंड प्रवास के बाद रविवार को नयी दिल्ली लौट गये. बता दें, शनिवार (04 फरवरी) को गृह मंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष विमान से देवघर पहुंचे थे. जहां बाबा नगरी के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की थी. उसके बाद इफको मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली में उन्होंने सभा को संबोधित किया था. इस बीच शाह ने राज्य के हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं, दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने सत्संग आश्रम पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया. 

 

बता दें, देवनगरी देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. सबसे पहले अपने पुश्तैनी पुरोहितों के साथ सप्तनिक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने इफको मैदान में आयोजित भाजपा के विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा. हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए शाह ने झारखंड की यूपीए गंठबंधन की सरकार को सबसे भष्ट्र राज्य बताया. साथ ही शाह ने झारखंडवासियों से लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 14 संसदीय सीटें भाजपा के झोली में डालने का आह्वान किया. 

 


 

वहीं, शाम को देवघर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में वे शामिल हुए. उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के साथ-साथ संताल परगना की तीन सीटों पर भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. फिलहाल संताल की तीन सीटों में से सिर्फ गोड्‌डा की सीट ही भाजपा के पास है. शेष दो सीटों पर झामुमो का कब्जा है. उन्होंने अपने झारखंड प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरिबों, दलितों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गयी है.
अधिक खबरें
जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:28 AM

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश होकर गिर गए है.

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार किया करती थी कॉल, वजह जनकर चौक जाएंगे आप
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:38 PM

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अक्सर दिन भर में कई बार कॉल करके एक-दूसरे के लाइफ में क्या चल रहा है उसका अपडेट देते- लेते रहते है.

Train News:  अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:33 PM

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें, ट्रेनों में लोगों की अत्यधिक भीड़ ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और नई दिल्ली के बीच समर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जल्द ही CBSE जारी करेगी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 12:09 PM

CBSE 10th,12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल को खत्म हुई थी. और अब परीक्षा खत्म होने के उपरांत सभी छात्रों को छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार

अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डॉली ने पिलाई चाय, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:20 PM

सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले डॉली चाय वाले ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाई. मुख्यमंत्री नायब सिंह और डॉली का वीडियो भी सामने आया है.