Tuesday, Apr 30 2024 | Time 04:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में देर शाम तक प्रशासन के अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

सड़क किनारे पड़े ईट, पत्थरों और झूलते तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश
उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में देर शाम तक प्रशासन के अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

प्रशांत शर्मा/ न्यूज़11 भारत,


हजारीबाग/डेस्क: रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. 15 अप्रैल सोमवार को देर शाम तक उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम सम्पूर्ण जुलूस मार्गों में रामनवमी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा रूट मार्ग में पड़े ईट, पत्थरों, पेड़ों की डालियों, झूलते तारों आदि को ससमय दुरुस्त करने निर्देश दिया.

 

निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक टीम छडवा डैम, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर मंदिर,जामा मस्जिद रोड आदि मार्गों पर भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया.

 

उपायुक्त ने बताया कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. इसके लिए कई चरणो में विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक की गई है. वहीं जुलूस को लेकर मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने के पानी की सुविधा, सड़कों का निर्माण, बैरिकेटिंग,लाइट की व्यवस्था, मंच निर्माण जैसे तमाम बिंदुओं पर पहले से काम चल रहा है, उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिला प्रशासन और आम जनता समन्वय के साथ सहयोगात्मक रुख रखें.

 

उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की है कि प्रशासन आपके साथ हर कदम पर खड़ी है, पूरी भव्यता और शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाएं और शोभायात्रा का आनंद लें.

 

मौके पर उप विकास आयुक्त प्रेरणा  दीक्षित,अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह,एसडीओ सदर शैलेश कुमार, एसडीपीओ सुभाशीष कुमार,सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, सीओ सदर मयंक भूषण,डीपीआरओ रोहित कुमार,नजारत उपसमाहर्ता प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे.
अधिक खबरें
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:54 PM

हजारीबाग नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सेवी संस्था की महिलाओं के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

हजारीबाग लोकसभा इस बार इतिहास लिखने जा रहा है- जेपी भाई पटेल
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:08 AM

हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया.

भाजपा प्रत्याशी मनीष व पूर्व विधायक का तूफानी जनसंपर्क अभियान, भाजपा के पक्ष में माँगा जनसमर्थन
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:37 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों गाँवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन माँगा.

हजारीबाग में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक संपन्न
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:16 AM

लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्वीप कोर कमिटी की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में की गई.

हजारीबाग के चौपारण में उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ जब्त
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:05 PM

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई.