Sunday, May 19 2024 | Time 16:59 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची DC का कड़ा एक्शन, 8 अपराधी तड़ीपार व 3 लगाएंगे थाना में हाजिरी
  • रांची DC का कड़ा एक्शन, 8 अपराधी तड़ीपार व 3 लगाएंगे थाना में हाजिरी
  • कभी अनजान शख्स के हाथ में गई है आपकी फोन तो सतर्क हो जाएं, हो सकती है पछतावा
  • जमीन विवाद में कर दी एक व्यक्ति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
  • जमीन विवाद में कर दी एक व्यक्ति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
  • जब तक गांव की सरकार चुनने का नहीं मिलेगा अधिकार, जारी रहेगा वोट बहिष्कार- ग्रामीण
  • एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे की निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे की निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, मेंटेनेंस के नाम पर बिजली अधिकारी कर रहे खेला, भीषण गर्मी में जनता व्याकुल
  • Weather Update: अगले 4 दिनों तक राज्यों में होगी झमाझम बारिश, ALERT जारी, जानें अपने शहर का हाल
  • अपनी पार्टनर की एक्सीडेंटल मौत के बाद साउथ के इस पॉपुलर एक्टर ने कर ली खुदकुशी!
  • अपनी पार्टनर की एक्सीडेंटल मौत के बाद साउथ के इस पॉपुलर एक्टर ने कर ली खुदकुशी!
  • BJP प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाया उपेक्षित करने का आरोप
  • BJP प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाया उपेक्षित करने का आरोप
  • Baba Ramdev: पतंजलि की सोन पापड़ी 'क्वालिटी टेस्ट' में फेल, असिसटेंट मैनेजर समेत 3 को 6 महीने की जेल
झारखंड » गढ़वा


ऐतिहासिक होगा उलगुलान महारैली, गढ़वा से शामिल होंगे 25 हजार कार्यकर्ता : झामुमो

ऐतिहासिक होगा उलगुलान महारैली, गढ़वा से शामिल होंगे 25 हजार कार्यकर्ता : झामुमो
अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 

गढ़वा/डेस्कःरांची में आगामी 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान महारैली ऐतिहासिक होगा। इस महारैली में गढ़वा से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हांगे। सभी कार्यकर्ता विभिन्न बसों, चारपहिया वाहन आदि के माध्यम से रांची पहुंचेंगे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने शुक्रवार को शहर के चिनियां रोड स्थित होटल पद्मावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। 

 

श्री दुबे ने कहा कि भाजपा मीठा जहर घोलकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। यदि जनता इसबार सचेत नहीं हुई तो मतदान के अधिकार से सभी को वंचित हो जाना पड़ेगा। भाजपा इस बार सत्ता में आयी तो अगली बार से चुनाव बंद कराने की तैयारी में है। इस बार भी सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा चुनाव से ठीक पहले बेवजह जेल में बंद कर चुनाव को एकतरफा करने का प्रयास कर रही है। साथ ही भाजपा ने इडी, सीबीआई, चुनाव आयोग आदि सभी का दुरूपयोग कर अपने हित में कार्य करवा रही है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा चंदा दो, धंधा लो के तर्ज पर काम कर रही है। इस तरह से बहुत बड़ा स्कैम चलाया जा रहा है। किसी भी ठेका कार्य को अधिक स्टीमेट बनाकर कार्य कराया जा रहा है। दो लोग मिलकर सिर्फ गुजरात और गुजरातियों का ही भला चाहते हैं। उनकी शैली में सबका साथ और सिर्फ गुजरात का विकास है।

 


 

श्री दुबे ने कहा कि भाजपा को जहां-जहां चुनाव हारने का डर है वैसे जगह झारखंड, दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनाव से ठीक पहले जबरन जेल में बंद करवा दिया यदि भाजपा में इतनी क्षमता थी तो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी चुनाव के बहुत पहले या बाद में करायी जा सकती थी। उन्हांने कहा कि जो मीडिया हाउस भाजपा के खिलाफ आवाज उठाती है, उसके यहां छापामारी कराया जाता है। आज स्थिति यह बन गई है कि देश के सभी संवैधानिक तंत्रों को अपनी मुट्ठी में कर पुनः सत्ता पाने के लिए दुरूपयोग कर रही है। आज लोकतंत्र पूरी तरह से खतरा में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश की जनता को जागरूक होने की जरूरत है। भाजपा के काली करतूतों को समझते हुए जनता को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर एकमात्र मकसद है किसी भी प्रकार से हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना।

 

भाजपा देश एवं देशवासियों के लिए नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता के लिए काम करती है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा जुमलों के लिए जानी जाती है! वह नारों के माध्यम से मनोवैज्ञानिक माहौल बनाना चाहते हैं! जबकि कई चुनाव में जनता उन्हें धुल चटा चुकी है! वर्ष 2019 में भाजपा ने झारखंड में दावा किया था 65 पार सीट मिली 25 सीट, हरियाणा में दावा था 75 पार मिली 40 सीट, 2020 में दिल्ली में दावा था 45 पार मिली 8 सीट, 2021 में बंगाल में दावा था 200 पार मिली 77 सीट, तमिलनाडु में दावा था 118 पार मिली 4 सीट, 2023 में कर्नाटक में दावा था 130 पार मिली 66 सीट। अब 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा नारा लगा रही है 400 पार परंतु 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली हैं।

 

प्रेसवार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य शरीफ़ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम उपस्थित थे

 

 

 

अधिक खबरें
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में सपरिवार किया मतदान
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 11:28 AM

पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के कल्याणपुर मे बूथ संख्या 206, 207, 208 और 209 पर सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर सपरिवार वोट देने बूथ पर पहुंचे. इस दौरान उनकी बेटी प्रत्याक्षा पहली बार वोट दी.

भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो,सभी मतदाताओं से माँगा आशीर्वाद
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 9:00 PM

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अध्यक्षता में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो का आयोजन किया गया रोड शो मिनी टेंपो स्टैंड से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए गढ़देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर मांझीयाँव मोड होते हुए इंदिरा गांधी रोड होते हुए बाजार की सभी गलियों से होकर समाप्त हुआ रोड शो.

गढ़वा जिले में होगी शांतिपूर्ण मतदान लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा डीसी, एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:08 PM

पलामू लोकसभा सभा चुनाव को लेकर गढ़वा समाहरणालय स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने की प्रेस वार्ता. गढ़वा डीसी ने बताया की पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग ने पूरी तैयारी कर ली है. वही 13 मई को मतदान है.

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की बैठक,अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से हुई चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:02 PM

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की एक बैठक जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के सभागार में हुई .बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता राकेश कुमार त्रिपाठी ने की .बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उदयपुर पंचायत के मुखिया के सगे भाई प्रेम यादव सहित झामुमो और राजद के सैकड़ो लोग पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के समक्ष भाजपा में हुए शामिल
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 6:19 PM

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रामकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो लोगों को अपने हाथों से माला और भाजपा का पट्टा ओढ़ा कर भाजपा में शामिल करवाया