Friday, Apr 26 2024 | Time 20:59 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
झारखंड


अहमदाबाद और गोवा में झारखंड के दो मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रवासी कल्याण केंद्र की सहायता से दोनों के गांव भेजे गए शव
अहमदाबाद और गोवा में झारखंड के दो मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज 11 भारत


अहमदाबाद और गोवा में झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गयी. जिसमें एक देवघर के सरंवा और दूसरा गोड्डा महागामा का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि एक की मौत अहमदाबाद में फांसा लगने से हुई और दूसरे की मौत गोवा में करंट लगने से हुई. दोनों ही मामलों में जांच जारी है. 


देवघर का अवधेश यादव


देवघर के सरंवा निवासी अवधेश कुमार यादव की मौत 14 सितंबर को रेंट मकान में फांसी लगने से गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी. फिलहाल पुलिस फांसी के कारणों की जांच कर रही है. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से मृतक अवधेश कुमार यादव मारूति सुजुकी कंपनी अहमदाबाद में कार्य करता था. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने इस मामले पर गुजरात अहमदाबाद प्रशासन और मारूति कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. मृतक अवधेश कुमार यादव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से गुजरात से वापस देवघर भेज दिया गया था.

 

गोड्डा का मनीजर दास

 

वहीं झारखंड गोड्डा महागामा के मजदूर मनीजर दास की मौत नॉर्थ गोवा में करंट लगने से हुई. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष रांची के अनुसार गोड्डा महागामा निवासी मनीजर दास 30 अगस्त  को अपने चार मित्रों संग काम की तलाश में नॉर्थ गोवा गया था. वह पोरोवोरिम थाना अंतर्गत चौक-चौराहे में काम की तलाश में खड़ा रहता था. इसी थाना अंतर्गत एक निजी आवास में मनीजर दास को सेप्टिक टैंक खोदने का काम मिला. इसी खुदाई के दौरान गढ्ढे के नीचे बिजली के तार थे जिसमें उसका पांव पड़ गया और उसी समय उसकी मौत हो गई. बाद में राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष रांची ने पोरवोरिम थाना गोवा से संपर्क कर घटना की जानकारी मांगा. थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिजली करंट से मजदूर मनीजर दास की मृत्यु हुई थी. मृतक का पोस्टमार्टम बमबोली अस्पताल नॉर्थ गोवा में कराया गया. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के आधार पर मृतक मनीजर दास का शव 18 सितंबर की शाम 4 बजे गोवा से कोलकाता भेजा गया. कोलकाता से 12.30 बजे मृतक का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से गोड्डा भेजा गया जो आज (19 सितंबर) 11 बजे गोड्डा पहुंचा. कोलकाता से शव ले जाने के लिये एंबुलेंस की व्यवस्था गोड्डा के श्रम अधीक्षक द्वारा की गई थी.

 


 
अधिक खबरें
AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.