Wednesday, May 15 2024 | Time 07:34 Hrs(IST)
 logo img
  • BJP प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची और जमशेदपुर कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
  • हजारीबाग लोकसभा : सुरक्षा कारणों से 21 बरही और 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कुल चार मतदान केंद्रों के केंद्र परिवर्तन पर भारत निर्वाचन आयोग की मिली स्वीकृति
  • गम्हरिया में हत्या की घटना को लेकर टाटा स्टील ने जारी किया आधिकारिक बयान, कहा उनके सुरक्षा कर्मियों ने किसी पर नहीं चलाई गोली
  • असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा आज हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा
  • जंगल के एक पेड़ से झूलता हुआ मिला युवक और युवती का सड़ा-गला शव
झारखंड » जमशेदपुर


सवा दो किलो गांजा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे

सवा दो किलो गांजा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे
राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

लातेहार/डेस्क: चंदवा में बड़े तेजी से पांव पसार रहे अवैध नशा के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर प्रशासन रेस नजर आ रही है. एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आलोक में चुनाव के निमित गठित उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर सटे कुसुमटोली में विशेष छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने एकलव्य कुमार शर्मा पिता विजय शर्मा ( कुसुमटोली चंदवा) व विपिन कुमार पिता अखिलेश वर्मा (लोहरदगा) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

 


 

जांच के क्रम ने पुलिस ने दोनो के पास से 5 जिंदा कारतूस व लगभग 2.30 गांजा बरामद किया गया. मामले को लेकर चंदवा थाना में कांड संख्या 33/24 में विभिन्न धराओं के मामला दर्ज कर दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को मंडल कारा भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि किसी भी कीमत पर पुलिस समाज को खोखला करने वाले ऐसे अवैध धंधों को फलने फूलने नही देगा. जो लोग ऐसे धंधों में लिप्त हैं, सुधर जाए अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें.
अधिक खबरें
टाटा स्टील के एफएएमडी को उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 10:04 PM

जमशेदपुर टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (FAMD) को यहां शहर के एक होटल में आयोजित उत्पादकता दिवस समारोह - 2024 में प्रतिष्ठित "उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार - 2023" से सम्मानित किया गया है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के सहयोग से उड़ीसा राज्य उत्पादकता परिषद द्वारा आयोजित किया गया था. इस साल फरवरी के महीने में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) - आर्थिक विकास के लिए प्रोडक्टिविटी इंजन पर वर्चुअल प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुति के आधार पर, एफएएमडी को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गम्हरिया में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के डंपिंग यार्ड में डबल मर्डर, एक की पत्थर से कूच कर हत्या, दूसरे को सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 8:28 PM

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के डंपिंग यार्ड में डबल मर्डर हुआ है. मंगलवार को एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरे व्यक्ति को सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मार दी.

सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रबानी  व अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार निलंबित
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 5:36 AM

जमशेदपुर आयुक्त-सह-उपायुक्त अन्य मित्तल द्वारा चुनाव के दौरन नकली शराब, पानी मिला हुआ शराब व ओवर प्राइस मामले में सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रबानी और अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा उत्पद सचिव से की गई थी. जिसके बाद आज मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा आज दोनों को निलंबित कर दिया गया है.

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर होम वोटिंग आज से शुरू, मतदाताओं के घर पहुंच रही पोलिंग टीम
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 4:58 PM

लोकसभा निर्वाचन में वृद्ध मतदाताओं (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग के माध्यम से वोट कराए जा रहे हैं. घाटशिला प्रखंड के मसांग टुडू, जिनकी बूथ संख्या 188 है, उन्होंने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सीतारामडेरा में नया श्रम आयुक्त कार्यालय बनाने का बस्तीवासियों ने किया विरोध
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 2:25 PM

जमशेदपुर सीतारामडेरा क्षेत्र में नया श्रम आयुक्त कार्यालय कुआं मैदान में बनाया जा रहा है. यहां के बस्ती के लोगों ने कार्यालय बनाने का विरोध किया है.