न्यूज11 भारत
रांचीः पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के 19वें शहादत दिवस पर राज्यभर में जनसंकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह के बगोदर में होगा, जहां भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे. सभा में भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त, मार्क्सवादी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुप चटर्जी, महासचिव हलधर महतो और अन्य नेता संबोधित करेंगे.
जनसंकल्प के अलावा राज्यभर में एक हजार से अधिक जगहों पर छोटी-बड़ी सभा आयोजित कर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित की जायेगी. 16 जनवरी को सुबह 11 बजे महेंद्र सिंह के गांव खंभरा में माल्यार्पण किया जायेगा. महेंद्र सिंह बस स्टैंड परिसर में दोपहर एक बजे सभा होगी.