Saturday, Apr 20 2024 | Time 18:58 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
  • लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
  • जीएम और डीजीएम ने प्रस्तावित ग्रिड सब स्टेशन का किया निरीक्षण
  • नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सर्च अभियान, बरामद किया कोडेक्स वायर
  • आदिवासी विरोधी ताकतों के खिलाफ वोट करेंगे आदिवासी समाज - आदिवासी एकता मंच
  • 44 डिग्री तापमान, शादी- लग्न, महुआ चुनने का समय होने के बावजूद एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में तादाद जुट रहें लोग
  • वनांचल डेंटल कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन
  • बढ़ते गर्मी और लू के चलते झारखंड में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी
  • कांके में एएसपी आवास में लगी आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
  • बसिया में अखंड हरी कीर्तन का आयोजन, शामिल हुए लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी
  • टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत
  • "हजार बागों" का शहर हजारीबाग की खूबसूरती को अधिकारियों ने लगाया "ग्रहण"
  • दो मौसेरी बहनों से हुए दुष्कर्म मामले में झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायामूर्ति ने लिया संज्ञान
  • उलगुलान न्याय महारैली में नहीं शामिल होंगे JMM विधायक
  • शादी के बाद पति पर रेप करने का पत्नी ने लगाया था आरोप, सिविल कोर्ट ने सभी आरोपों से किया मुक्त
झारखंड


शीतलहरी ने झारखंड में बढ़ाई कंपकंपी, अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान तापमान जारी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण राज्यभर में असर
शीतलहरी ने झारखंड में बढ़ाई कंपकंपी, अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान तापमान जारी
न्यूज11 भारत




रांचीः राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अब लोगों को कड़ाके की ठंड सताएगी. आज सुबह से ही बंगाल की खाड़ी में हुए निम्न दबाव का असर राजधानी के आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है. सुबह से ही चारों तरफ कोहरे और तेजी से शुष्क हवाएं चल रही है. इसके कारण ठंड भी थोड़ी सी बढ़ गई है. इधर, राज्य के मौसम को लेकर मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. वहीं, अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान तापमान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के दक्षिण पूर्वी भाग (जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान) में 8-9 और 10 दिसंबर को सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगें. इसके बाद मौमस शुष्क हो जाएगा.  

 


 

ठंड से ठिठुरेंगे राज्यवासी

 

मौसम विभाग केंद्र की तरफ से जानकारी मिली है कि अगले कुछ दिनों जिसमें 8-9 और 10 दिसंबर को आसमान में बादल छाए और चारों तरफ कोहरे ही कोहरे नजर आएंगे. विभाग ने बताया कि राज्य में समेत सभी जिलों में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर दिख रहा है. उन्होंने बताया कि यह चक्रवात के रुप में भी बदल सकता है. इसके कारण हवाओं की गति में बदलाव होगा जिससे राज्यभर में कड़ाके की ठंड के साथ हवाएं चलेगी, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. 

 

संभलकर रहें बच्चे और बुजुर्ग

 

वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात के दौरान दिन के तापमान में कमी वहीं रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि इस बीच राज्य में ठंड को लेकर किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह के कोहरे और ठंडी हवाओं से सुबह-सुबह सौर-सपाटा करने वाले लोगों को समस्या हो सकती है. इस बीच मौसम में हो रहे बदलाव को देखते छोटे बच्चे और बुजुर्गों को ठंड से बचने की जरूरत है. 
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:49 AM

झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम संहभूम की जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. ताजा खबर गोइलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्र की है जहां नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस बल ने इन थानों के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी सफलता पाई है.

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सर्च अभियान, बरामद किया कोडेक्स वायर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 5:55 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस और अद्धसैनिक बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे है. इस बीच उन्हें पारसनाथ के तराई इलाके में सर्च टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 3:55 AM

टेंडर कमीशन घोटाले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. मामले पर पीएमएलए की विशेष अदालत में अब 4 मई को अगली पेशी होगी.

शादी के बाद पति पर रेप करने का पत्नी ने लगाया था आरोप, सिविल कोर्ट ने सभी आरोपों से किया मुक्त
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 2:42 PM

पत्नी द्वारा पति पर रेप करने के आरोप मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने पति को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. दरअसल, पत्नी ने अपने पति अनिरूद्ध लकड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थई उसने शादी के बाद बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था.

'Sachin Tendulkar Foundation' कार्यक्रम में शामिल हुए सचिन और अंजली तेंदुलकर, देखें तस्वीरें..
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 8:52 AM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रांची पहुंचे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उनका स्वागत हुआ. सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और युवा फाउंडेशन के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे है.