Friday, Apr 26 2024 | Time 22:49 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
झारखंड


गो एयर के बंद होने के कारण ट्रेवल एजेंट्स और यात्री परेशान :चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स

गो एयर के बंद होने के कारण ट्रेवल एजेंट्स और यात्री परेशान :चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स
न्यूज11 भारत

रांची: फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सिविल एविएशन उपसमिति की गुरुवार को चैंबर भवन में बैठक हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें गो एयर के बंद होने से ट्रेवल एजेंट्स और यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई. जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पत्राचार भी किया गया. इससे पहले बैठक में सिविल एविएशन उपसमिति के चेयरमैन श्रवन कुमार राजगढ़िया ने कहा कि गो एयर के बंद होने से ट्रेवल एजेंट्स के करीब करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं. कहा, इसके कारण छोटे-छोटे ट्रेवल एजेंट्स अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं. इससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा असर पड़ रहा हैं.

 

बता दें, सदस्यों ने कहा कि गो एयर के बंद होने से बाकी एयरलाइन्स ने अपने किराए बढ़ा दिए हैं. इससे रोगियों, व्यवसायियों, उद्यमियों सहित शादी-ब्याह में आने वाले सभी प्रभावित हैं. चैंबर के सह सचिव शैलेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी व उद्योगपति व्यवसाय के लिए जो यात्रा करते थे, उनकी यात्रा रद्द होने से व्यवसाय में भारी नुकसान हो रहा हैं. झारखंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पोद्दार ने कहा कि राज्य में छोटे बड़े ट्रेवल एजेंट के समक्ष जीविका का संकट मंडरा रहा हैं. साथ ही साथ राज्य के पर्यटन और औद्योगिक विकास में संकट पैदा हो गया हैं.

 


 

बैठक में फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील केडिया, उपसमिति के चेयरमैन श्रवन कुमार राजगढ़िया सदस्य संजीव पोद्दार, ब्रजेश सिंह, अरुण जोशी, कौशल मित्तल, दिलीप कुमार, रजत बुधिया, धीरज कुमार, सोनी मेहता, चमनदीप सिंह, रमेश रामनाथन मौजूद थे.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.