न्यूज11 भारत
रांची: झारखंड उर्जा संरचण निगम के सात जीएम का तबादला किया गया है. इसको लेकर संचरण निगम ने अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार ज्योत्सना पांडेय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) निगम मुख्यालय, अतिरिक्त प्रभार आंतरिक अंकेक्षण निगम मुख्यालय को प्रबधंक (वित्त एवं लेखा), संचरण प्रक्षेत्र-5 मेदिनीनगर पर पोस्टिंग की गयी है. राज कुमार झा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण अंचल दुमका, अतिरिक्त प्रभार संचरण प्रक्षेत्र-1 दुमका एवं संचरण अंचल देवघर को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) निगम मुख्यालय पोस्टिंग की गयी है. लवली झा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण निगम मुख्यालय रांची, अतिरिक्त प्रभार संचरण प्रक्षेत्र-1 रांची को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण-3 जमशेदुपर के पद पोस्टिंग की गयी है.
स्वाती शरण प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संरचण अंचल रांची, अतिरिक्त प्रभार ज्रेडा को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण प्रक्षेत्र-5 हजारीबाग के पद पर पोस्टिंग की गयी है. अनामिका प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण अंचल, जमशेदपुर, अतरिक्त प्रभार संचरण प्रक्षेत्र-3 जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण प्रक्षेत्र-2 दुमका के पद पर पोस्टिंग की गयी है. संजीव लकड़ा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण अंचल, मेदिनीनगर, अतिरिक्त प्रभार संचरण प्रक्षेत्र-4 मेदिनीनगर को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), संचरण निगम मुख्यालय रांची के पद पर पोस्टिंग की गयी है. अंजनी लता उरांव प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संचरण अंचल हजारीबाग अतिरिक्त प्रभार प्रक्षेत्र-5 हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), संचरण अंचल दुमका के पद पर पोस्टिंग की गयी है.