Saturday, Apr 27 2024 | Time 02:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

परिजनों की अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में समझौता वार्ता
इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

न्यूज 11 भारत


बोकारो : जिले के इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें यहां काम करने वाले 3 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के बाद तीनों मरीजों को बोकारो के बीजीएच मर्चरी में रखवाया गया है. वहीं आज मृतक के परिजनों की इलेक्ट्रोस्टील वेदांता के अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में वार्ता चल रही है. इस समझौता वार्ता के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.


इसे भी पढ़ें, Jharkhand Corona Updates: 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज, ग्रोथ रेट शून्य


जानकारी के मुताबिक, प्लांट के BF-2 में मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान लिफ्ट टूट गई और मजदूर गिर गए. लिफ्च की उंचाई इतनी थी कि गिरने से मौके पर ही इनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है, तीनों मजदूरों की उम्र 18 से 27 साल के बीच ही थीं. मृतकों के नाम मोहम्मद ओसामा, मोहम्मद सुल्तान और शाहनवाज आलम हैं. बता दें, इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आए हैं.


 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.