Monday, Apr 29 2024 | Time 01:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का हजारीबाग में हुआ जमावड़ा , लक्ष्य 2024 के तहत कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का हजारीबाग में हुआ जमावड़ा , लक्ष्य 2024 के तहत कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

फ़लक शमीम/न्यूज़11भारत


हज़ारीबाग़/डेस्क  

झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आज हजारीबाग में जुटान हुआ तथा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर साथ में गुलाम अहमद मीर, विधायक अंबा प्रसाद विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के साथ हजारीबाग के कांग्रेस नेताओं का घंटो मैराथन बैठक चल, जिसमें लक्ष्य 2024 यानी आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से जो भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनेगा उसे सभी कार्यकर्ता पूरे शिद्दत से समर्थन करेंगे और विजई बनाने का कार्य करेंगे।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद गुलाम अहमद मीर एवं राजेश ठाकुर ने मीडिया को भी संबोधन किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में क्या कुछ मुद्दों के साथ कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आएगी इस पर बात की तथा जल्द ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा होगी इस बारे में भी बताया साथी यह भी कहा कि जो भी उम्मीदवार कांग्रेस से इस हजारीबाग क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा सारे कार्यकर्ता उसका समर्थन करेंगे और उसे विजय बनाने का भी काम करेंगे.

 

 

 

 
अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.