Wednesday, Nov 5 2025 | Time 16:34 Hrs(IST)
देश-विदेश


Tokyo Olympics Update: सिंधु को मिली एक और जीत, देखें आज का Schedule

Tokyo Olympics Update: सिंधु को मिली एक और जीत, देखें आज का Schedule
भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने महिला एकल ग्रुप चरण में हांगकांग की चीयूंग नगन को 21-9, 21-16 से हराया. उन्होंने अपने आज के मुकाबले में हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हरा दिया है. सिंधु ने पहला गेम 21-9 और दूसरा गेम 21-16 से जीता.  इस ओलंपिक में सिंधु की ये दूसरी जीत है. वह नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं. 

 

तीरंदाजी में भारत के लिए अच्छी खबर है. तरुणदीप राय ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की को हरा दिया है. उन्होंने 6-4 से जीत हासिल की है. 



टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन की शुरुआत हो चुकी है. आज दिन की शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम के ग्रेट ब्रिटेन से शुरू हो चुकी है. भारत की ओर से तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय महिला और पुरुष एकल इवेंट्स में उतरेंगे. इसके अलावा पीवी सिंधु भी ग्रुप जे के अपना अगले मैच खेलने उतरेंगी. भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला ब्रिटेन से शुरू हो गया है. हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है, सबसे ज्यादा नजर पीवी सिंधु पर रहेगी. 

 

क्या है भारत का आज का शेड्यूल?

 

हॉकी

- सुबह 6:30 बजे: भारत बनाम ब्रिटेन, महिला पूल-ए मैच 

बैडमिंटन

- सुबह 7:30 बजे: पीवी सिंधु, महिला एकल ग्रुप चरण

- दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण

तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा)

- सुबह 7:31 बजे: तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग

- दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग

- दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग

रोइंग

- सुबह 8 बजे से: अर्जुन लाल और अरविंद, पुरुष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2 

सेलिंग

- सुबह 8:35 बजे: केसी गणपति और वरुण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49 ईआर 

मुक्केबाजी

- दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग

 


 

 

अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.