Wednesday, Mar 29 2023 | Time 02:12 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
राजनीति


कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन का अंतिम दिन आज

दिग्विजय सिंह ने कहा नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन का अंतिम दिन आज
शशि थरूर के अलावा अब मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम आया सामने

न्यूज11, भारत

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में फिलहाल शशि थरूर नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद की रेस से अपने को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा है कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. सूत्रों का कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे या किसी अन्य दलित चेहरे को भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अध्यक्ष पद की दौड़ में नाम सामने आ रहा है. बता दें कि खड़गे सोनिया और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. अगर, पार्टी उन्हें चुनाव के लिए कहती है, तो वह चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे. मीडिया रिपोर्ट की माने तो, शुक्रवार को खड़ेगे भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी भी दौड़ में हैं. वे दिल्ली पहुंच चुके हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, आज नामांकन का आखिरी दिन है. दिग्विजय सिंह ने बीते गुरु्वार को नामांकन पत्र लिया है और थरूर पहले ही नामांकन पत्र मंगवा चुके हैं. इस बीच, बीते दिन कांग्रेस की जी-23 की बैठक आनंद शर्मा के आवा स पर हुई. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जी-23 खेमा भी उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है.

 


 
अधिक खबरें
मेघालय-नागालैंड की 59+59 सीटों के लिए मतदान शुरू, 552 उम्मीदवारों की किस्मत है दांव पर, जाने पूरी रिपोर्ट
फरवरी 27, 2023 | 27 Feb 2023 | 10:02 AM

मेघालय और नागालैंड में सुबह से मतदान जारी है. अपनी किस्मत को आजमाने इन दोनों राज्यों में कुल 552 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें दोनों राज्यों की 118 सीटों (59+59) पर आज वोट डाले जाएंगे.

रामगढ़ उपचुनावः अगर कोई पैसे बांट रहा है तो पैसे ले लो, मगर वोट 'हाथ छाप' में ही देना- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
फरवरी 19, 2023 | 19 Feb 2023 | 7:42 PM

रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गई है. आज गोला में यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. रामगढ़ में आयोजित इस सभा में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जहां उन्होंने यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की.

4 लाख रुपए रिश्वत लेते आम आदमी पार्टी के विधायक गिरफ्तार
फरवरी 17, 2023 | 17 Feb 2023 | 2:59 PM

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक विधायक रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं. आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, विधायक और उनके पीए के साथ गाड़ी में 4 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई है.

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का बड़ा ऐलान- IPC, CRPC, फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में संशोधन करेगी सरकार
फरवरी 16, 2023 | 16 Feb 2023 | 6:13 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं 75 साल से अधिक की विरासत का हिस्सा हूं. दिल्ली पुलिस आजादी के बाद से आज तक अपने काम के लिए जानी जाती है और पूरे देश द्वारा इसकी सराहना की गई है.

सीएम हेमंत सोरेन ने नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का किया स्वागत
फरवरी 12, 2023 | 12 Feb 2023 | 6:37 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया है. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर राज्य के 12वें राज्यपाल का स्वागत किया.