Saturday, Apr 20 2024 | Time 05:56 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


झारखंड के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन आजः 78वां जन्मदिन मना रहे गुरूजी, 63 के हुए बाबूलाल

बड़ा कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन
झारखंड के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन आजः 78वां जन्मदिन मना रहे गुरूजी, 63 के हुए बाबूलाल
न्यूज11 भारत

रांचीः दिशुम गुरू एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और पूर्व सीएम एवं भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन है. शिबू सोरेन जहां आज अपना 78 वां और बाबूलाल मरांडी 63 वां जन्मदिन मना रहे है. वहीं कोरोना संक्रणम को देखते हुए कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है. झामुमो कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिले में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जन्मदिन मनाएं. गरीबों के बीच कंबल, दवाएं और अनाज का वितरण करें. झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के जन्मदिन के दिन ही जन्मदिवस होने के कारण इस दिन दोनों नेताओं की एकसाथ चर्चा होती है. 

 

अर्जुन मुंडा समेत कई ने दी बधाई

झारखंड के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिबू सोरेन  और बाबूलाल मराडी को जन्म दिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भगवान आपको सदैव स्वस्थ्य, सुखी और दीर्घायू रखे, यही कामना करते हैं.  

 


 

शिबू सोरेन का जीवन 

शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडियों के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातना सहना पड़ा. दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई दफा जेल गए. महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। वे झारखंड का मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके हैं. वे फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं. 

 

बाबूलाल मरांडी का जीवन

11 जनवरी 1958 को गिरिडीह जिले के कोदाईबांक में जन्मे बाबूलाल अभी झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता हैं. वह कई बार सांसद व विधायक रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं. कोरोना संक्रमण के कारण दोनों नेता इस बार सादे तरीके से घर पर ही रहकर जन्मदिन मनाएंगे.
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.