Thursday, May 2 2024 | Time 04:33 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


इन 9 पंचायतों में आज होगा ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

इन 9 पंचायतों में आज होगा ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

न्यूज11 भारत

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य भर में 16 नवंबर से ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई. इसके तहत रांची में प्रत्येक दिन तीन प्रखंडों के 3-3 पंचायतों में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. सभी पंचायतों में संबंधित प्रखंड के प्रखंड स्तर पदाधिकारी तो उपस्थित रहेंगे ही, साथ ही इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला के वरीय पदाधिकारी भी रहेंगे. इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत 27 से अधिक मामलों में लोगों को जानकारी देने के साथ जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा. 


आज इन पंचायतों में होगा कार्यक्रम


नगड़ी : नारो, चिपरा और नगड़ी पंचायत

बुढ़मू : बुढ़मू, मुरूपीरी और चकमे पंचायत 

चान्हो: करकट, टांगर और लुंडरी पंचायत


किस पंचायत में कौन रहेंगे वरीय पदाधिकारी


नारो : अपर समाहर्ता (नक्सल)

चिपरा : श्वेता वेद, मजिस्ट्रेट सदर अनुमंडल

नगड़ी : परियोजना निदेशक आईडीडीए

बुढ़मू : निदेशक डीआरडीए रांची

मुरूपीरी : निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, रांची

चकमे : निलिमा डुंगडुंग, मजिस्ट्रेट सदर अनुमंडल 

करकट : जिला योजना पदाधिकारी, रांची

टांगर : अपर समाहर्ता प्रभारी, जिला समान्य शाखा

लुंडरी : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी


इसे भी पढ़ें, शर्मनाक : नाबालिग के साथ 400 लोगों ने किया दुष्कर्म


शिविर में ये कार्य होंगे संपादित 


राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.


झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत नया राशन कार्ड स्वीकृत करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.


अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित करने, राशन डीलर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों का निराकरण के साथ अन्य कार्य किए जाएंगे.


नए लाभान्वितों को पेंशन का लाभ देने के लिए आवेदन लिए जाने के साथ पेंशन से जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे.


मनरेगा के तहत नए ‘‘जॉब कार्ड’’ बनाए जाएंगे. रांची लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनेगा.


मनरेगा के तहत अगर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में योजनाएं स्वीकृत नहीं हैं तो नई योजनओं की स्वीकृति की जाएगी.


फुलो झानों आशीर्वाद अभियान के तहत वैकल्पिक रोजगार की सुविधा उपलब्ध होगी.


धोती साड़ी और कंबल का वितरण किया जाएगा.


कृषि ऋण माफी के लिए आवेदन प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी. किसान क्रेडिट कार्ड व किसानों से जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे.


कैंप में उपस्थित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध.


सेवा का गारंटी अधिनियम’’ के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सेवाओं यथा-जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा-पेंशनादि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा.


असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ‘‘ई-श्रम पोर्टल’’ पर निबंधन होगा.


लंबित दाखिल-खारिज, भू-मापी के लंबित मामलों का निष्पादन होगा.


थाना से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन होगा.


नोट : इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया जाएगा.


 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी