झारखंडPosted at: अप्रैल 24, 2024 भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के नामांकन को लेकर बसिया से हजारों कार्यकर्ता गुमला रवाना
नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: लोहरदगा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव आज गुमला में अपना नामांकन पत्र पर्चा दाखिल करेंगे. जिसे लेकर बसिया प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह पिंटू की अगवाई में हजारों कार्यकर्ता गुमला के लिए रवाना हो गए है. इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था. प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह पिंटू ने कहा कि लोहरदगा सीट से भाजपा का जीतना तय है और इसके साथ ही पूरे देश में भाजपा का 400 पार का नारा भी साकार होगा.