झारखंडPosted at: अप्रैल 23, 2024 BJP प्रत्याशी के नॉमिनेशन के लिए हजारों भाजपा कार्यकर्ता सिमडेगा से खूंटी रवाना
न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: खूंटी लोकसभा सीट BJP के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. अर्जुन मुंडा को समर्थन देने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिमडेगा से खूंटी के लिए रवाना हुए.
खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को आज नामांकन दाखिल करना है. अर्जुन मुंडा के नामांकन के दौरान शामिल होने के लिए सिमडेगा से हजारों भाजपा कार्यकर्ता खूंटी के लिए रवाना हुए. इस दौरान नगर भवन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा देश का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आगमन और उसको लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए.