Thursday, Apr 25 2024 | Time 09:50 Hrs(IST)
 logo img
  • ढूल्लू महतो के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर चंदनकियारी विधानसभा में की गई बैठक
  • ढूल्लू महतो के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर चंदनकियारी विधानसभा में की गई बैठक
  • अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन
  • अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन
  • सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
  • गोड्डा: बाबूपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का तबादला होने पर बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश
  • गोड्डा: बाबूपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का तबादला होने पर बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश
  • सिमडेगा में पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
  • Jharkhand Weather Update: रांची का तापमान फिर बढ़ा, हीट वेव का अलर्ट जारी
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
  • चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
  • सुदेश महतो से संजय सेठ ने मुलाकात की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
झारखंड


झारखंड के कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश,जानें अपने शहर के मौसम का हाल

झारखंड के कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश,जानें अपने शहर के मौसम का हाल

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ हैं. कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है. सुबह छह बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है. हवा नहीं चलने से लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिली है.


इन जिलों में होगी बारिश 


राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होगी. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को दोपहर पश्चिम-उत्तर पश्चिम से गुजरता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा. इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा. शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की होने संभावना है.

 

इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है. इसके बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

 

शहर     अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

 

रांची         27.2                          14.8

 

जमशेदपुर 28.7                          17.7

 

मेदिनीनगर 29.6                         15.5

 

अधिक खबरें
अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 9:00 AM

चास स्थित योधाडीह मोड़ पर ग्रामीण एकता मूलवासी स्थानीय लोगों के एक समूह ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से अनुपमा सिंह कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने पर अपना आक्रोश जताया. विरोध स्वरुप बुधवार शाम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का पुतला भी दहन किया.

लोहरदगा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, शक्ति प्रदर्शन के साथ आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:00 AM

लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत आज पर्चा दाखिल करेंगे. इससे पूर्व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में गुमला पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि नामांकन जुलूस में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,

गोड्डा: बाबूपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का तबादला होने पर बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:20 AM

आए दिन खबरों की सुर्खियां बनती है कि छात्रों ने गुरु जी के साथ अभद्रता की गुरु जी को ही पीट डाला. ऐसे दौर में क्या किसी टीचर के ट्रांसफर होने पर बच्चे इतने भावुक हो सकते है कि एक शिक्षिका प्रियंका कुमारी को तबादला करने पर अधिकारी से गुरु जी को स्कूल से न हटाये जाने की गुहार लगा रहे है.

सिमडेगा में पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:46 AM

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा में पारिवारिक तनाव के कारण कास्टू प्रधान नामक व्यक्ति ने अपने घर में रस्सी के सहारे झूलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन समय रहते उसकी पत्नी ने उसे फांसी के फंदे में झूलते हुए देख लिया.

Jharkhand Weather Update: रांची का तापमान फिर बढ़ा, हीट वेव का अलर्ट जारी
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:44 AM

राजधानी रांची समेत कई हिस्सों पर गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. झारखंड में फिर से पारा हाई होने लगा है. पिछले दो दिनों हुई बारिश ने आमजनों को राहत पहुंचाई है,