Friday, Mar 29 2024 | Time 18:00 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
राजनीति


छत्तीसगढ़ में विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं है जीवित: भूपेश बघेल

हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021" में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित
छत्तीसगढ़ में  विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं  है जीवित: भूपेश बघेल

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021" में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है. कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन  विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की तथा उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र दिया.


लोक नृत्य और लोक संगीत को दिया जा रहा है बढ़ावा 


विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन  विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में देश और विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं आज भी जीवित हैं. इन सभ्यताओं के संरक्षण तथा उनके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं. आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, और लोक संगीत तथा लोक कलाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा "राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021" का आयोजन किया जा रहा  है. इस महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आदिवासी लोक गीत-संगीत तथा नृत्य क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.


विधायक  विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके गरिमामयी आगमन से छत्तीसगढ़ की धरा में आयोजित इस महोत्सव की शोभा बढ़ेगी. इस अवसर पर  विनोद चंद्राकर, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी लोक शिल्प बस्तर आर्ट से बनी स्मृति चिन्ह भेंट की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  विनोद चंद्राकर को धन्यवाद दी तथा उक्त महोत्सव के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्य प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा एवं अन्य मौजूद थे.


ये भी पढ़ें: लखीमपुर मामले में राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल ने रखी ये मांग..

अधिक खबरें
भाजपा ने जारी की दो राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 5:07 AM

भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड एवं राजस्थान में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है

Lok Sabha Election: क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी JMM में आने को तैयार, जमशेदपुर से लड़ सकते है चुनाव
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 9:13 AM

क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी जेएमएम में आने को तैयार हैं, खबर है कि सौरभ तिवारी जेएमएम का दामन थाम सकते है. सौरव तिवारी जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

हजारीबाग: मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर, संसदीय चुनाव में हार के बाद विधायकी भी पड़ सकती खतरे में
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 2:01 PM

कांग्रेस की ओर से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से मांडू से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते जेपी पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है.

BJP में शामिल होने के बाद Sita Soren पहली बार पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:27 PM

बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची है. उनका स्वागत के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी एयरपोर्ट में मौजूद है.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:16 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस और झामुमो के पदाधिकारी उम्मीदवार का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन, माना जा रहा है कि इस मामले में झामुमो का पलड़ा भारी है.